इंडियन टी-20 लीग में चौथी बार चैंपियन बनने के इरादे से रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई रविवार को चेन्नई के खिलाफ फाइनल में उतरेगी। ऐसे में कप्तान रोहित अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान संभालने के बारे में सोच रहे होंगे। आइए जानते हैं कि मुंबई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ फाइनल में मैदान पर उतर सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित
- फोटो : file
ओपनर
मुंबई की टीम रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के साथ बल्लेबाजी का आगाज कर सकती है। पिछले मैच में दोनों ही ओपनर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार दोनों ही खिलाड़ियों से बड़े विस्फोट की उम्मीद की जा सकती है। खासतौर पर कप्तान रोहित शर्मा टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाने के बारे में सोच रहे होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
मिडिल ऑर्डर
ईशान किश और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। दोनों ही बल्लेबाज स्कोरबोर्ड पर लगे रनों को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करते हैं। पिछले मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने 71 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर
मुंबई की टीम की ताकत इसके धांसू ऑलराउंडर ही हैं। टीम के पास कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जैसे धांसू ऑलराउंडर हैं। तीनों ही खिलाड़ी न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी बड़ा किरदार अदा करने का दम रखते हैं। निश्चित तौर पर फाइनल में तीनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।
गेंदबाज
गेंदबाजी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिशेल मैकलेनघन, लसिथ मलिंग, जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर पर होगी। इसके अलावा हार्दिक, क्रुणाल और पोलार्ड भी टीम के बॉलिंग अटैक को मजबूत बनाते हैं।