चेन्नई और मुंबई के बीच 12 मई (रविवार) को IPL 2019 का खिताबी मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें तीन-तीन बार की चैंपियन रह चुकी हैं। दोनों ही टीमों की निगाह चौथी बार चैंपियन बनने पर होगी। गत चैंपियन चेन्नई ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में दिल्ली को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मुंबई ने चेन्नई को ही हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दस सीजन, तीन बार की चैंपियन और चार बार की उपविजेता टीम चेन्नई आठवीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं पिछले सात खिताबी मुकाबले में चेन्नई का सफर कैसा रहा है?