फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: फिनाले एपिसोड में शामिल नहीं होंगी नेहा कक्कड़? इस वजह से लिया फैसला

Wed, 28 Jul 2021 09:02 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : Social media
‘इंडियन आइडल सीजन 12’ फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। 15 अगस्त को शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा जिसके लिए जजेस को टॉप-3 चुनना होंगे। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती है। पिछले काफी समय से नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 12 से दूर हैं। नेहा की जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ इन दिनों शो में उनकी जगह बतौर जज नजर आ रही हैं। ऐसे में अब फैंस की निगाह इस पर है कि क्या नेहा शो के फिनाले में नजर आएंगी? हालांकि, अब इस बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 12 में अब नहीं दिखाई देंगी और ना ही सिंगर फिनाले एपिसोड में शामिल होंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा बीते कई सीजन्स से इंडियन आइडल शो को जज कर रही हैं।  ऐसे में अब सिंगर ब्रेक लेना चाहती हैं। अब नेहा अपने पति रोहनप्रीत संग कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं।  इस वजह से वो इंडियन आइडल 12 शो जज नहीं कर रही हैं।  उनकी जगह शो में सोनू कक्कड़ ने ले ली है और अब वही शो के अंत तक रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Insatagram- @nehakakkar
इसके अलावा सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबरें भी आई हैं। दरअसल, नेहा की देख लगातार दावा किया जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं और इसीलिए वह अब इंडियन आइडय से दूर हैं। हालांकि इस बात पर भी नेहा की तरफ से मुहर नहीं लगाई गई है। 

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सायली कांबले - फोटो : Instagram
शो में बने हुए हैं टॉप-6
रविवार वाला एपिसोड जब खत्म होने आया तो सभी को उम्मीद थी कि अब किसी एक प्रतिभागी को जीत के इतना करीब आकर घर लौटना होगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। किसी भी सिंगर को शो से बाहर नहीं किया गया जिसका मतलब यह है कि शो में अभी भी टॉप-6 ही शेष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें