फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र के बीच कार का हुआ ऐसा हाल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Mon, 10 Jun 2019 06:45 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
- फोटो : twitter
हमने और आपने कई सारे ऐसे वीडियो क्लिप देखे होंगे जिसमें पानी के तेज बहाव में कार बहती हुई नजर आती है। लेकिन कभी आपने समुद्र में गाड़ी को हिचकोले खाते हुए देखा है। क्योंकि एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। मुंबई से सटे पालघर में समुद्र की बड़ी लहरों के बीच एक कार हिचकोले लेती हुई दिखाई पड़ रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि समुद्र के किनारे खड़ी कार अचानक लहरों के ऊपर तैरती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, कुछ युवक अपनी कार को लेकर समुद्र किनारे पहुंचे हुए थे। इसी दौरान कार समुद्र के लहरों के बीच आ गई और कार धीरे-धीरे लहरों के अंदर चली गई। यह वीडियो वसई के नवापुर समुद्र किनारे का बताया जा रहा है। 



इसी दौरान कुछ युवक कार को बचाने के लिए दौड़ते हैं. लेकिन असफल रहे। हालांकि किसी तरह से कार को समुद्र के बीच जाने से रोक लिया गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि युवक कैसे कार को बचाने के लिए दौड़ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक कार का दरवाजा खोलने में सफल हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें