santro 2018
ह्यूंदै ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन सैंट्रो को पिछले साल अक्टूबर, 2018 में लांच किया था। कंपनी ने हाल ही में सैंट्रो के सबसे सस्ते D-Lite और Era को बंद करने का फैसला किया है। वहीं कंपनी इन दोनों ट्रिम्स की जगह Era एक्जीक्यूटिव ट्रिम लेगी। वहीं कंपनी सैंट्रो की बिक्री बढ़ाने के लिए 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफऱ कर रही है। सैंट्रो में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन आता है, जो 69 एचपी की पावर देता है, जबकि सीएनजी पर 59 एचपी की पावर मिलती है। इसका मुकाबला टाटा टियागो, मारुति सिलेरियो, डेटसन गो और मारुति वैगन आर से है।