G-20 Conference, Oni Village
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले- गांव की तस्वीर बदल गई
केंद सरकार ने जी-20 समिट के लिए हमारे गांव को चुना है। यह हम ग्रामवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। आब हमारा गांव दुधिया रोशनी से जगमग कर रहा है। नए बिजली के पोल लगाए गए हैं। रास्ते भी बेहतरीन बना दिए गए हैं। गांव में सुविधाएं भी बढ़ गई हैं। -महिपाल सिंह, ग्रामीण
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब 23 मई को खुलेगा पोर्टल, 27 तक की बुकिंग हुई फुल
ओणी गांव के आंंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल को मॉडल रूप दिया गया है। गांव में म्यूजियम भी बन रहा है। घरों की दीवाराें पर एंपण की कलाकृतियां बनाई गई हैं। गांव को संवरता हुआ देखकर खुशी हो रही है। -प्रेम सिंह
हमारे गांव की सड़कें बहुत बदहाल थीं। बरसात होने पर तो सड़कें तालाब बन जाती थीं। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती थी, लेकिन जी-20 की वजह से ही सही हमारे गांव की सड़कें बन गईं। गांव में सभी विकास कार्य हो रहे हैं। -कुसुम लता, ग्रामीण