मुनस्यारी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह न सिर्फ अपनी पुरानी यादें ताजा कीं बल्कि एक नई सौगात भी दी। सीएम धामी सुबह की सैर पर रोडवेज बस स्टेशन स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने सहपाठियों के साथ गुड़ की चाय की चुस्कियां लीं। उन्होंने चाय की जमकर तारीफ की।