फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अब कुमाऊं कमिश्नर ने यहां मारा छापा, तस्वीरों में देखें दीपक रावत का एक्शन; इस वजह से सभी रह गए दंग

Mon, 29 Jan 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा की मावा आढ़त पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अधोमानक पकड़ा। मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 of 3
Deepak rawat - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा की मावा आढ़त पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अधोमानक पकड़ा। मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 3
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार को मावे के सैंपल लेने के साथ ही जिन स्थानों से यह मावा लाया जाता है उन स्थानों पर मावा बनाने की व्यवस्था भी चैक करने के निर्देश मौके पर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
दीपक रावत ने कहा कि सैंपल फेल होने पर आड़ती के खिलाफ जुर्माना के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मावा काफी मात्रा में भूमि में रखा गया था और साफ सफाई का कोई प्रबंधन भी नहीं था। साथ ही दुकान में मावा भारी मात्रा में काफी पुराना रखा था। जिस पर आड़ती से मावा के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया पर वह बिल भी नहीं दिखा पाया। पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा आड़ती द्वारा लाइसेंस में दुकान में पता भोलानाथ गार्डन का था जबकि वर्तमान में कारोबार रामलीला मोहल्ला से किया जा रहा है। जिस पर कमिश्नर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि लाइसेंस की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें