फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Bus Accident: नदी में बिखरीं लाशें ही लाशें, अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, भयावह तस्वीरें

Mon, 04 Nov 2024 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

Uttarakhand Almora News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची है। 
विज्ञापन

2 of 8
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मार्चुला इलाके के पास सोमवार को यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम  भी पहुंची हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। हादसे में 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

3 of 8
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
बस नैनीडांडा के किनाथ से रामनगर जा रही थी। जैसे ही बस मार्चुला के पास पहुंची तो सारड बैंड के पास नदी में गिर गई। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग बस से छिटककर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया गया। बस सवार 36 यात्रियों की मौत हो गई। 
 

4 of 8
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
नदी में लाशों का ढेर लग गया। चारों ओर भयावह मंजर था। मुश्किल से बस के अंदर फंसे शवों को निकाला गया। शुरुआती जानकारी मिली है कि यूजर्स कम्पनी की बस है। बस 42 सीटर है। लेकिन 55 से अधिक यात्री बस में सवार थे। 
विज्ञापन

सीएम धामी ने जताया दुख

5 of 8
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे पर दुख जताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम धामी ने दिए बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। 

डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Almora Accident - फोटो : अमर उजाला
एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने का निर्देश
इसके साथ ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तथा घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

8 of 8
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
अल्मोड़ा में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें