फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: नैनीताल में उमड़े पर्यटक, दो किलोमीटर लंबा जाम, रेंगती दिखी गाड़ियां; लोगों का हुआ बुरा हाल

Sat, 12 Apr 2025 04:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

विकेंड पर नैनीताल पहुंचे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। रूसी बाईपास के समीप लगे दो किलोमीटर लंबे जाम में घंटो तक पर्यटकों व स्थानीय लोगों को फंसे रहना पड़ा। जिससे सभी परेशान हो गए।
विज्ञापन
1 of 3
नैनीताल में उमड़े पर्यटक, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने और व्यवस्थाएं सही नहीं होने के चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रूसी बाईपास के समीप लगे दो किलोमीटर लंबे जाम में घंटो तक पर्यटकों व स्थानीय लोगों को फंसे रहना पड़ा। वहीं पुलिस की कमी के चलते व्यवस्थाएं नहीं बनी तो टैक्सी चालकों ने यातायात व्यवस्था बनाने में मदद की।

बता दें कि बैठक करने और प्लान बनाने के बाद भी पुलिस यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू नहीं करा पा रही हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी पुलिस की ओर से सही यातायात प्लान नहीं बनने के चलते नैनीताल की अस्थाई पार्किंग स्थलों पर व्यवस्थाएं चरमरा गईं। पर्यटकों की भारी आवक के चलते रूसी बाईपास अस्थाई पार्किंग स्थलों पर पर्यटकाें के वाहनों का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते दोपहर में रूसी से बल्दियाखान तक लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। घंटो तक पर्यटक वाहनों पर बैठे रहे। वहीं बाद में रेंग रेंग कर वाहनों के चलने से लोग परेशान हुए तो वह पैदल ही नैनीताल की ओर आने लगे। वहीं रूसी बाईपास में वाहनों को पार्क कराने के दौरान जाम लगता रहा।
 
विज्ञापन

2 of 3
नैनीताल में उमड़े पर्यटक, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बिना अग्रिम बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को रोका, शटल से भेजा
शनिवार को रूसी बाईपास में पुलिस ने अग्रिम होटल बुकिंग देखकर ही पर्यटकों को नैनीताल में प्रवेश दिया। वहीं बिना अग्रिम होटल बुकिंग के पर्यटकों के वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोक दिया। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल को भेजा गया। जिससे नैनीताल में यातायात व्यवस्था सही बनी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नैनीताल में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में वाहनों का दबाव कम करने के लिए रूसी बाईपास के अस्थाई पार्किंग स्थलों पर बिना एडवांस होटल बुकिंग के पर्यटकों के वाहनों को रोका जा रहा है।  -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी यातायात व अपराध नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें