फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: सामने आईं बनभूलपुरा बवाल की तस्वीरें, चारों तरफ बिखरे पड़े ईंट-पत्थर, लहूलुहान दिखे पुलिसकर्मी

Thu, 08 Feb 2024 09:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे व नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
haldwani - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे व नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। इस दौरान उग्र भीड़ ने टीम पर जमकर पथराव भी किया, जिस पर टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

2 of 5
भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

3 of 5
हल्द्वानी में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

4 of 5
पुलिस के साथ-साथ पत्रकारों पर भी पथराव - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ-साथ पत्रकारों पर भी पथराव किया। इसके बाद से पुलिस बल ने शक्ति के साथ जवाबी कार्रवाई की। मौके पर पुलिस बल के साथ एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बनभूलपुरा में धार्मिक स्थल तोड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
 इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें