Nainital Crime Inside Story: नैनीताल में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी उस्मान को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उसकी दो शादियां हुई थीं। वह शहर में रामिस्त्री बनकर आया था, देखते ही देखते शहर में नामी ठेकेदार बन गया।
नैनीताल में मासूम से दुष्कर्म करना वाला दरिंदा उस्मान चार दशक पहले शहर में सिर्फ एक राजमिस्त्री की हैसियत लेकर आया था। इसके बाद उस्मान शहर का नामी ठेकेदार बन गया। करोड़ों रुपये के ठेकों के कार्य करने वाला उस्मान अपने बच्चों को भी अच्छे ओहदों तक पहुंचाने में सफल हो गया। उस्मान राजमिस्त्री का काम करने नैनीताल आया था। उसने राज्य अतिथिगृह में यही काम किया। इसके बाद कई ठेकेदारों के साथ राजमिस्त्री का कार्य करता रहा। कुछ ही समय बाद वह छोटे-छोटे ठेके लेने लगा। करीब तीन दशक पहले वह लोनिवि में बतौर ठेकेदार पंजीकृत हुआ। इस समय वह सी क्लास का ठेकेदार है।
विज्ञापन
2 of 15
आरोपी उस्मान
- फोटो : संवाद
इसके अलावा वह नगर पालिका समेत अन्य विभागों में भी पंजीकृत ठेकेदार है। नगर के सौंदर्यीकरण के तहत हो रहे कार्यों में भी वह शामिल रहा। पालिका के ठीक पीछे पुराने घोड़ा स्टैंड क्षेत्र के काम भी उसी पर रहे। सूत्रों के अनुसार हाल ही में प्रतिष्ठित निजी संस्था का लगभग ढाई करोड़ का ठेका उसके नाम पर हुआ है।
विज्ञापन
3 of 15
Nainital communal tension
- फोटो : अमर उजाला
उस्मान की हुईं दो शादियां
दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार की दो शादियां हुईं। तीन बच्चों में से एक यहीं सरकारी डॉक्टर है, दूसरा लोनिवि में अभियंता हैं। उसके जानने वाले लोगों के बीच यही चर्चा है एक आरोप ने उसकी वर्षों की साख पर धब्बा लगा दिया है।
4 of 15
nainital incident
- फोटो : अमर उजाला
बाजार से अपने घर ले गया और गैराज में कार खड़ी कर किया दुराचार
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के मामले में उसकी मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि ठेकेदार उस्मान बच्ची को बाजार से अपने घर ले गया और वहां गैराज में खड़ी कार में उससे दुराचार किया। विरोध किया तो चाकू दिखाते हुए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। घटना बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी थी। तहरीर में मां ने बताया कि पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं, जो एक निजी स्कूल में कक्षा सात और आठ में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
5 of 15
कोतवाली व आईजी कार्यालय के पास के मुख्यमार्ग पर पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
उसकी दूसरी शादी 2016 में यूपी के संभल जिले में हुई है। यहां रह रही बच्चियों की देखरेख के लिए वह संभल से आती-जाती रहती है। आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह संभल में ही थीं। उसकी छोटी बेटी 12 अप्रैल की शाम बाजार से सामान खरीदने गई थी। वहीं से ठेकेदार उस्मान उसे दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया। फिर गैराज में खड़ी कार में उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
6 of 15
कोतवाली व आईजी कार्यालय के पास के मुख्यमार्ग पर पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
बड़ी बेटी ने मां को बुलाया
लड़खड़ाते हुए पीड़िता जब घर पहुंची तो बड़ी बहन ने कारण पूछा। इस पर वह कुछ नहीं बोली। कुछ दिन तक वह गुमसुम रहने लगी तो बड़ी बेटी ने पहले नानी को बुलाया। इसके बाद मां को फोन कर बुलाया। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। तब बुधवार शाम मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
7 of 15
वाहनों को किया गया क्षतिग्रस्त
- फोटो : संवाद
दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में 30 पर मुकदमा
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद बुधवार रात एक ही समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ करने और लोगों को पीटने के मामले में पुलिस ने 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी हेमचंद्र पंत की ओर से यह एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया है कि 30 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे एक महिला ने थाने आकर तहरीर दी। उसमें 12 वर्षीय बेटी से 12 अप्रैल को दुष्कर्म की बात कहते
हुए ठेकेदार उस्मान पर आरोप लगाया।
8 of 15
नैनीताल में घटना के बाद तल्लीताल कोतवाली में हंगामा करते संगठन के लोग और अन्य
- फोटो : संवाद
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजकर आरोपी उस्मान को गिरफ्तार किया गया। इसके कुछ देर बाद स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपी उस्मान को उनके सुपुर्द करने की मांग करने लगे।
9 of 15
नैनीताल में घटना के बाद दूसरे सामुदाय के लोगों के साथ मारपीट करते गुस्साए लोग
- फोटो : संवाद
उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ जमा होने लगी। फोन से उच्चाधिकारियों और उपजिलाधिकारी नैनीताल को जानकारी देकर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई।
10 of 15
दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करते गुस्साए लोग
- फोटो : संवाद
तोड़फोड़ के दौरान गाड़ी पड़ाव के सीसीटीवी कैमरा भी तोड़े
इसी बीच स्थानीय 25-30 अज्ञात लोगों ने नारेबाजी करते हुए गाड़ीपड़ाव स्थित विभिन्न दुकानों में तोड़फोड़ व मारपीट की। इसके अलावा सड़क अवरोध पैदा किया गया। इस कारण शांति व्यवस्था की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हुईं। तोड़फोड़ के दौरान गाड़ी पड़ाव के सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए गए। कोतवाली पुलिस ने यह मामला दंगा, दुष्प्रेरण, गलत तरीके से रोकना और मारपीट करने की धाराओं में दर्ज किया गया है।
11 of 15
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
कानून तोड़ने वालों को नहीं छोड़ेंगे : सीएम
नैनीताल में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बने सांप्रदायिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों पर भी सख्त एक्शन हो। उन्होंने जिला प्रशासन को दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की देखभाल व परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
12 of 15
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट ली। मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक समेत सभी अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारियां देने और अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
13 of 15
मल्लीताल कोतवाली के समीप विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : संवाद
किशोरी से दुष्कर्म के अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उन्होंने साफ किया कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
14 of 15
मल्लीताल कोतवाली के समीप विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजरते आयुक्त का वाहन
- फोटो : संवाद
सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता और सावधानी बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मल्लीताल में तैनात जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस
- फोटो : संवाद
जिलाधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को किरायेदारों के सत्यापन, रेहड़ी-पटरी, वालों, अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने वालों और जिन लोगों के अवैध तरीके से प्रमाण पत्र बनाए गए हैं, उन मामलों में की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।