फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Forest Fire: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, नैनीताल में चारों ओर धुआं; तस्वीरों में देखें डरावना मंजर

Sat, 27 Apr 2024 02:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर आग लगी है। जिससे लोगों में भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग भीषण हो गई है। वहीं कुमाऊं में जंगल धधक रहे है। आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में एक-दो नहीं बल्कि कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर आग लगी है। प्रदेश के 31 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है, इसमें सर्वाधिक आग लगने की घटना कुमाऊं में 26 स्थानों पर हुई। गढ़वाल मंडल में कोई भी घटना नहीं हुआ है, जबकि वन्यजीव क्षेत्र में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में करीब 34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रदेश में नवंबर-2023 से 575 वनाग्निन की घटनाएं हुआ हैं, इसमें करीब 690 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
नैनीताल के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष बारिश व बर्फबारी न होने से गर्मी अधिक होने लगी है। बढ़ते तापमान के बीच नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। खड़ी पहाड़ियों में आग लगने के चलते वन विभाग व दमकल विभाग की टीम भी कई स्थानों पर आग पर काबू नहीं पा सकी है। जिसके चलते जंगल जलकर राख हो चुके हैं। अब आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
 

4 of 5
भवाली में चारों ओर आग - फोटो : अमर उजाला
सीएम वनाग्नि की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे
सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी आएंगे। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को 3ः30 बजे काशीपुर हैलीपैड से प्रस्थान कर 3ः45 बजे फॉरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी पहुचेंगे। यहां फाॅरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी सभागार में पेयजल व्यवस्था व वनाग्नि की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही समस्या ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम 5ः45 बजे एफटीआई हैलीपैड से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंगल लगातार धधक रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। ज्यादातर चीड़ के जंगलहोने के कारण आग तेजी से फैल रही है। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसरी जगह भड़क उठती है। आग से बड़ी  मात्रा में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें