नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से लोगों के गुस्से का उबाल गुरुवार को भी दिखा। कई संगठनों के आह्वान पर दोपहर तक बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से देर रात ही पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी।
नैनीताल नगर के मल्लीताल, तल्लीताल, गाड़ी पड़ाव, नया बाजार, कैंट बाजार, बड़ा बाजार, जयलाल साह बाजारों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। मल्लीताल से जुलूस निकालकर लोग इकट्ठा होकर मॉल रोड, डांठ होते हुए कमिश्नरी पहुंचे और ज्ञापन दिया। कोतवाली के बाहर भी धरना दिया गया। यहां प्रदर्शनकारियों से पुलिस की कई बार नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
2 of 11
मल्लीताल कोतवाली के समीप विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजरते आयुक्त का वाहन
- फोटो : संवाद
एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ प्रमोद साह प्रदर्शन करने वालों को समझाते रहे। उधर, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बंद के आह्वान को गलत बताते हुए अपनी दुकान खुली रखी। भीमताल में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकाला और आरोपी को फांसी देने की मांग की। थाने पहुंचकर एसएसपी के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, सौरभ रौतेला, मनोज भट्ट, नितिन राणा, पुष्कर मेहरा, पंकज उप्रेती, भूपेंद्र कनौजिया, प्रवीण पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 11
कश्मिनरी के पास की गई सभा में मौजूद लोग
- फोटो : संवाद
इधर भवाली में भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने के साथ ही जुलूस निकालकर चौराहे पर आरोपी का पुतला फूंका। उसे फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, हेम आर्या, जुगल मठपाल, प्रकाश आर्य, कंचन साह, पवन भाकुनी, धीरज भाकुनी, योगेश जोशी, वर्षा आर्या, मनमोहन निगल्टिया आदि मौजूद रहे।
4 of 11
मल्लीताल कोतवाली के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को समझाती संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल
- फोटो : संवाद
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दी कार्रवाई की जानकारी तो थमा गुस्सा
संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दोपहर में भीड़ में शामिल लोगों को पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की निगरानी में पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रशासन हरसंभव मदद कर रहा है। साथ ही बताया कि आरोपी उस्मान को जेल भेज दिया गया है। यह जानने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और दोपहर ढाई बजे लोग अपने घरों की ओर लौट गए।
विज्ञापन
5 of 11
दुष्कर्म के बाद मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर पुलिस से भिड़ती महिलाएं
- फोटो : संवाद
महिलाएं बोलीं, दरिंदे को मिले फांसी
बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद से शहरवासियों में आक्रोश के साथ महिलाएं भी गुस्से में हैं। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन में महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। सभी महिलाओं ने एक सुर में आरोपी को फांसी की सजा की मांग उठाई।
नैनीताल शहर में भाईचारे का माहौल है। दुष्कर्म की घटना ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। शहर का सौहार्द बनाए रखने और शहर के बेहतर भविष्य के लिए सत्यापन जरूरी है। इसे और सख्ती से किया जाएगा।-सरिता आर्या, विधायक
विज्ञापन
6 of 11
मल्लीताल में तैनात जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस
- फोटो : संवाद
नैनीताल शहर सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां शांत फिजा बिगड़ने से पर्यटन सभी प्रभावित होंगे। पर्यटकों के माध्यम से देशभर में गलत संदेश भी जाता है। दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।- डॉ. सरस्वती खेतवाल, चेयरमैन
बालिका के साथ हुई घटना सभी को शर्मसार कर देने वाली है। इसने पूरे समाज को कलंकित किया है। दरिंदे को फांसी की सजा मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।- कमला कुंजवाल, प्रदेश अध्यक्ष आशा वर्कर्स यूनियन
विज्ञापन
7 of 11
आरोपी उस्मान
- फोटो : संवाद
घटना ने महिलाओं के दिलों पर चोट की है, वे इससे आहत हैं। एक अधिवक्ता होने के नाते वह और बार के अधिवक्ता सदस्यों के माध्यम से आरोपी को सख्त सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। - मंजू कोटलिया
आज आएगी महिला आयोग की टीम
बालिका से दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राज्य महिला आयोग की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को शहर पहुंचेगी। उर्मिला जोशी समेत आयोग की दो सदस्य प्रशासन से मामले की रिपोर्ट लेंगी। टीम पीड़ित परिवार से भी मिलेगी।
8 of 11
भीमताल में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ जुलूस निकालते व्यापारी
- फोटो : संवाद
पंजीकरण हो निरस्त
आक्रोशित लोगों ने लोक निर्माण विभाग के ईई रत्नेश सक्सेना से मुलाकात की। उनसे कहा कि उस्मान का ठेकेदारी का पंजीकरण निरस्त किया जाए। इसके साथ ही उस्मान को मिले कार्यों पर रोक लगाई जाए। सक्सेना ने भरोसा दिया कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी।
9 of 11
आरोपी मो. उस्मान के घर के बाहर मौजूद पुलिस बल
- फोटो : संवाद
भीड़ को उस्मान के घर की तरफ बढ़ने से रोका तो छिपते-छिपाते पहुंच गए लोग
आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपने के बाद गुस्साए लोग रुकुट कंपाउंड में आरोपी उस्मान के घर की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें चीना बाबा चौराहे पर रोक लिया। कुछ लोग आंतरिक मार्गों से होते हुए उसके घर के समीप पहुंच भी गए। उन्होंने उस्मान के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर बुधवार रात ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
10 of 11
नैनीताल के मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद
एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने आक्रोशित लोगों से अनुरोध किया कि वे एक ही स्थान पर प्रदर्शन करें, साथ ही कानून का पालन करें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी कानून अपने हाथों में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करते गुस्साए लोग
- फोटो : संवाद
यह है पूरा मामला
नैनीताल शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार द्वारा बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।