फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल कांड: उस्मान की काली करतूत... एएई बेटे को सजा; खटीमा से यहां किया गया तबादला

Tue, 06 May 2025 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के एएई बेटे का घनसाली तबादला कर दिया गया है। सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर यह तबादला हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 7
nainital incident - फोटो : अमर उजाला
राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कार्यालय में तैनात अपर सहायक अभियंता (सिविल) रिजवान खान का घनसाली (टिहरी गढ़वाल) तबादला कर दिया गया है। वह नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का बेटा है। 

प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रिजवान को राजकीय कार्यों में शिथिलता, लापरवाही बरतने और आदेश का अनुपालन न करने के कारण अधीक्षण अभियंता चतुर्थ वृत्त, लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर और मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी खंड लोनिवि घनसाली स्थानांतरित कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
कोतवाली व आईजी कार्यालय के पास के मुख्यमार्ग पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने पर उनके खिलाफ स्थानांतरण अधिनियम 2017 की धारा 24 के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी मो. उस्मान के घर के बाहर मौजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद
खटीमा में साढ़े तीन साल से तैनात था रिजवान खान 
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी लोनिवि ठेकेदार उस्मान का बेटा रिजवान खान साढ़े तीन साल से लोनिवि निर्माण खंड खटीमा में अपर सहायक अभियंता पद पर तैनात है। विभाग में उनकी कार्यशैली को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। 
 

4 of 7
नैनीताल के मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि हाई लेवल का ठेकेदार होने की वजह से उस्मान की विभाग में तूती बोलती थी और अफसरों से निकटता का फायदा परिवार ने भी उठाया था। उस्मान के बेटे रिजवान ने दो सितंबर 2004 को कनिष्ठ अभियंता पद पर गढ़वाल के लोनिवि अस्थाई खंड सैया में तैनाती की थी। लेकिन 25 सितंबर 2004 को उनका तबादला श्रीनगर हो गया था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
नैनीताल के मल्लीताल में जुलूस निकालते लोग - फोटो : संवाद
26 सितम्बर से 12 मई 2011 तक वे निर्माण खंड श्रीनगर में रहे थे। यहां पर अपर सहायक पद पर प्रोन्नत होने के बाद 14 नवंबर 2011 को वे प्रांतीय खंड उत्तरकाशी भेजे गए थे। 15 नवंबर 2011 से 3 जुलाई 2017 तक उत्तरकाशी में रहने के बाद उनका तबादला जुलाई 2017 को अस्थाई खंड भवाली में हो गया था। 
 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी उस्मान - फोटो : संवाद
30 सितंबर 2021 को खटीमा तबादला होने के बाद वे एक अक्तूबर 2021 से निर्माण खंड खटीमा में तैनात हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि उस्मान की उच्च्च अधिकारियों की नजदीकियों के चलते अधिकारियों का रवैया शिथिल रहता रहा। लेकिन अचानक उस्मान की हरकत के बाद अधिकारी का रुख भी एकदम बदल गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मिनरी के पास की गई सभा में मौजूद लोग - फोटो : संवाद
प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष देहरादून के आदेश की प्रति मिलते ही अपर सहायक अभियंता रिजवान को घनसाली के लिए रिलीव कर दिया गया है। वह खटीमा कार्यालय में वर्ष 2021 से कार्यरत थे।- नीरज अग्रवाल, ईई, लोनिवि खटीमा कार्यालय। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें