हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। आग लगने के दौरान वहां फंसे दोनों युवक 20 मिनट तक मदद के लिए पुकारते रहे, पर लोग उन्हें बचाने में नाकाम रहे।
'कोई है बाहर... मुझे बचा लो.... कोई है बाहर... बचाओ... बचाओ...' रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में धधकती आग के बीच जिंदगी की जंग लड़ रहे अमित कुमार (26) और नरेंद्र प्रसाद (36) की जुबान से निकले ये आखिरी शब्द थे।
लगभग 20 मिनट तक वेयरहाउस के भीतर से मदद के लिए ये चीखें आती रहीं और फिर अचानक सब कुछ खामोश हो गया। दमकलकर्मियों ने जब भारी-भरकम शटर को काटकर रास्ता बनाया और भीतर दाखिल हुए तो वहां सिर्फ सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
2 of 10
नरेन्द्र प्रसाद की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
धुएं ने दीवारों को स्याह कर दिया था। मलबे और राख के बीच दोनों कर्मियों के बेजान शरीर बरामद हुए। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार युवक ब्लिंकिट से डिलीवरी लेकर निकल रहा था। उसने गोदाम के शटर के नीचे से धुआं निकलते देखा। रास्ते में उसने एक स्कूटी सवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 10
अमित कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
30 मिनट में धुएं ने विकराल आग का रूप लिया
स्कूटी सवार ने स्थिति को गंभीरता से लिया और तुरंत ब्लिंकिट के अन्य कर्मियों को सूचित किया। अगले 30 मिनट में धुएं ने विकराल आग का रूप ले लिया। अंदर फंसे कर्मी दम घुटने से चीखते रहे लेकिन बाहर जमा कुछ युवा लपटों के आगे बेबस नजर आए।
4 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आग की भयावह लपटें रह गईं जिस पर मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने काबू पाया। इस बड़े हादसे के पीछे गोदाम की बनावट और सुरक्षा मानकों की कमी एक बड़ी वजह बनकर सामने आई है।
विज्ञापन
5 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसी में सोने से नहीं चला पता
पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, हादसे के वक्त नरेंद्र और अमित गोदाम के भीतर बने एक एयर-कंडीशनर (एसी) रूम में सो रहे थे। कमरा पूरी तरह से पैक था और एसी चल रहा था। इस कारण शुरुआत में उन्हें बाहर फैल रहे धुएं और आग का बिल्कुल भी आभास नहीं हुआ। जब तक धुआं कमरे के भीतर पहुंचा और उनकी नींद खुली तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
6 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वे कमरे से बाहर निकलकर मुख्य शटर तक पहुंचे। बचने का हरसंभव प्रयास भी किया लेकिन शटर नहीं खुलने से बाहर नहीं आ सके। अग्निकांड में नरेन्द्र का शरीर 100 और अमित का 99 प्रतिशत जल गया था। दोनों कंपनी में गार्ड के साथ अन्य कार्य भी संभालते थे।
विज्ञापन
7 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग में जले वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये कमियां मिलीं
फायर अलार्म, अग्निशमन यंत्र जैसे बेसिक इंतजाम तक नहीं थे।
भारी भूभाग में बंद वेयर हाउस में तीन शटर के अलावा एक भी निकासी द्वार नहीं था।
टिनशेड के वेयर हाउस में वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन न लगा होना।
टिनशेड को गर्मी व बरसात से बचाने के लिए फोमिंग कर पूरी तरह पैक करना।
मैनुअल रोलिंग शटर थे जिन्हें अंदर से खोलना मुश्किल था।
8 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग में जले वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड: दो कर्मचारियों की जलकर मौत
हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही। रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
9 of 10
अमित के शव को देखकर बेसुध हुई मां को संभालते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था। वहां सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। उनकी पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतकों के शव एसटीएच भेज दिए गए हैं।
हल्द्वानी मोर्चरी में नरेन्द्र के शव के पास बिलखते बड़े भाई ललित
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर टीम ने आग पर 30 मिनट के अंदर काबू पा लिया। अंदर दो शव मिले। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। - डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल