अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अपने संबोधन में शिक्षामंत्री ने कहा कि पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमर उजाला की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अखबार बच्चों और युवाओं के बीच समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।