अमर उजाला की ओर से बुधवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में नैनीताल जिले के 70 स्कूलों के 140 से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।
अमर उजाला की ओर से बुधवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में नैनीताल जिले के 70 स्कूलों के 140 से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित हुए शिक्षकों का चयन उनके ही विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के जरिए किया था। शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाने के बाद शिक्षक और प्रधानाचार्यों के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी।
विज्ञापन
2 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
हल्दूचौड़ स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित शिक्षकों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज को सही दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए जरूरी है कि हम प्रतिदिन अखबार पढ़ें। शिक्षा मंत्री ने युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में अमर उजाला की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह अखबार बच्चों और युवाओं के बीच समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
3 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. वीर सिंह ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल पढ़ना नहीं, बल्कि स्व-बोध और ज्ञान के विस्तार से है। कहा कि विद्यार्थियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि उनके भीतर की क्षमता सामने आ सके। हर विषय का अपना स्कोप है, इसलिए शिक्षकों को अपनी सोच बच्चों पर नहीं थोपनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप शिक्षक हैं, इस पर गर्व करें और नई पीढ़ी के साथ संवाद करते हुए उसे सही दिशा दें। उन्होंने कहा कि हम जेन-जी को बदल नहीं सकते हैं लेकिन उनको जवाब देने के लिए हमें तैयार रहना होगा। हमें उनके साथ रहकर खुद को बदलना होगा।
4 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व दायित्वधारी और भाजपा नेता महेश शर्मा ने पलायन और मूल गांवों की ओर लौटने का संदेश देती और शिक्षकों के सम्मान पर कविता प्रस्तुत की। कवि विवेक चौहान उर्फ बादल ने देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह, कुविवि के कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट, पूर्व प्राध्यापक जीबी पंत विवि के डॉ. वीर सिंह, ग्राफिक ऐरा हिल विवि के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र लोहनी, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और भाजपा नेता महेश शर्मा ने शिक्षक सम्मान समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला, लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा के अलावा विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षक, प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे। संचालन उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
5 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय हल्दूचौड़ के निदेशक डॉ. एमसी लोहानी ने कहा कि शिक्षक का काम केवल छात्रों को पढ़ाना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अच्छे कार्यों के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना शिक्षक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
6 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। यह कार्यक्रम शिक्षा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया है। सभी को एक दूसरे के विचार जानने का मौका मिला। पसंदीदा शिक्षकों का चयन करने का मौका बच्चों को दिया गया। बच्चों के साथ ही शिक्षक और प्रधानाचार्यों को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से मंच और और सम्मान मिला है। इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। - मीना सती प्रधानाचार्या बीरशिवा सीनियर सेकेड्री विद्यालय हल्द्वानी।
विज्ञापन
7 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षक मेहनत करते हैं। अमर उजाला ने शिक्षकों को सम्मानित किया यह पहल बहुत अच्छी है। यह सम्मान शिक्षकों को मोटिवेट करेगा और वह दोगुनी मेहनत से काम करेंगे। कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम है। सबसे अहम बात यह है कि उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्हें बच्चों ने वोट देकर यहां तक पहुंचाया। शिक्षक चयन की प्रक्रिया में कहीं कोई शक की गुंजाइश नहीं रही। -मंजू जोशी प्रधानाचार्या यूनिवर्सल कांवेंट स्कूल हल्द्वानी।
8 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से शिक्षकों को सम्मानित करने जैसा कार्यक्रम बहुत अच्छा था। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए ताकि दूसरे शिक्षक व प्रधानाचार्यों को भी मौका मिल सके। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है और वह कार्य के प्रति और अधिक जागरूक रहेंगे। - आशीष शर्मा प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज फूलचौड़
9 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों को सम्मानित करने की प्रक्रिया बेहतरीन और खासी प्रभावशाली रही है। इससे छोटे छोटे बच्चों को मतदान के बारे में जानकारी मिली है। बच्चों ने ही अपने पसंदीदा शिक्षकों का चयन किया है। सम्मान समारोह से शिक्षकों में नए उत्साह का संचार हुआ है। भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। - सिस्टर स्मिता मैथ्यू प्रधानाचार्या निर्मला कांवेंट सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी।
10 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। शिक्षक सम्मान समारोह ही नहीं अमर उजाला समय समय पर समाज के हर वर्ग के लिए अलग अलग कार्यक्रम कराता रहा है। यही नहीं अमर उजाला समाज को जागरूक करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाता रहा है। शिक्षक सम्मान समारोह बेहतरीन रहा है। इससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। -प्रवींद्र कुमार रौतेला, प्रधानाचार्या सिंथिया सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल हल्द्वानी।
11 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक सम्मान समारोह में आकर बहुत अच्छा लगा। अमर उजाला की यह पहल शिक्षकों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। बच्चों ने मुझे अपने पसंदीदा शिक्षक के रूप में चुना, यह मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। बच्चों का यह स्नेह आगे भी बेहतर करने की प्रेरणा देता रहेगा।- लोकेश मिश्रा, शिक्षक टैगोर पब्लिक स्कूल
12 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को भी इस मंच पर सम्मानित किया गया, यह देखकर गर्व महसूस हुआ। शिक्षक के लिए इससे बड़ी खुशी की बात है कि उसके काम को बच्चे और समाज सम्मान दे रहे हैं। अमर उजाला की यह पहल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने वाली है।-डॉ. हरीश सिंह दफौटी, शिक्षक जीआईसी सलानी बागेश्वर
13 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक सम्मान समारोह में आकर बहुत अच्छा लगा। बच्चों ने मुझे अपने मनपसंद शिक्षक के रूप में चुना, यह मेरे लिए बहुत खास अनुभव है। यह सम्मान आगे भी बच्चों की पसंदीदा शिक्षिका बनने के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा। बच्चों के साथ इसी तरह मेहनत और लगन से काम करते रहेंगे।-सोनू पांडेय, शिक्षिका बागेश्वर
14 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। बच्चों ने मुझे अपने पसंदीदा शिक्षक के रूप में चुना, यह मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। अमर उजाला की ओर से शिक्षकों को सम्मान देने की यह पहल सराहनीय है। यह सम्मान हमें आगे भी बच्चों के लिए बेहतर काम करने और उन्हें सही दिशा देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।-काजलिंग, शिक्षिका मेनवुड ग्लोबल स्कूल
15 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इस समारोह में सबसे अहम बात शिक्षकों के चयन की रही है। आमतौर पर आयोजक विद्यालयों से उनके श्रेष्ठ शिक्षकों के नाम मांग लेते हैं लेकिन यहां श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन उसी विद्यालय के बच्चों ने मतदान से किया है। निश्चित ही यह प्रयास सराहनीय है। अमर उजाला को इस प्रयास पर मेरी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं। - बंशीधर भगत विधायक कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र
16 of 17
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं भर के श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने का प्रयास निश्चित ही सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इससे शिक्षकों के बीच और अधिक बेहतर काम करने का संदेश जाएगा और भविष्य में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे। -डा. मोहन सिंह बिष्ट विधायक लालकुआं विधानसभा क्षेत्र
अमर उजाला अखबार का यह प्रयास सराहनीय रहा है। इस समारोह में चयनित होने से रह गए शिक्षकों के बीच भी इससे संदेश जाएगा और अब वह भी ऐसा कुछ करने का प्रयास करेंगे ताकि भविष्य में बच्चे उन्हें श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में चिह्नित कर सकें। - शंकर कोरंगा दायित्वधारी उत्तराखंड सरकार