फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: शिकायत सुनकर पैदल ही निकल पड़े कमिश्नर दीपक रावत...अफसरों पर भड़के, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Tue, 24 Dec 2024 12:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

आयुक्त दीपक रावत ने सडक चौड़ीकरण वाले स्थानों समेत शहरभर में टैक्सियों की अवैध पार्किंग पर सख्त नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
1 of 5
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

आयुक्त दीपक रावत ने सडक चौड़ीकरण वाले स्थानों समेत शहरभर में टैक्सियों की अवैध पार्किंग पर सख्त नाराजगी जताई है। सोमवार को आयुक्त ने शहर में निरीक्षण कर अफसरों को चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि टैक्सियों का संचालन भोटिया पड़ाव स्टैंड से ही हो।

विज्ञापन

2 of 5
दीपक रावत का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर पिछले काफी समय से अमर उजाला प्रमुखता से खबरें प्रकाशित करता आ रहा है। वहीं सोमवार को कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) के पदाधिकारी भी इस मुद्दे पर उनसे मिले। बताया कि शहर में अवैध टैक्सी स्टैंडों के कारण केमू को बड़ा नुकसान हो रहा है। जानकारी दी कि स्टेडियम रोड, रोडवेज स्टेशन, प्रेम टॉकिज, एसडीएम कोर्ट के समीप बंद पड़े पेट्रोल पंप, सरस मार्केट के गेट के समीप, बेस चिकित्सालय के सामने तथा सड़क चौड़़ीकरण वाले स्थानों से टैक्सी चालक अवैध रूप से सवारियां बैठा रहे हैं। अवैध स्टैंडों से संचालन के कारण जाम भी लगता है।

विज्ञापन

3 of 5
चौड़ी हुई सड़कों प र अवैध रूप से बनाए गए टैक्सी स्टैंडों का निरीक्षण करते दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

शिकायत सुन आयुक्त रावत पैदल ही सभी अवैध टैक्सी स्टैंडों देखने निकल पड़े। सड़क चौड़ीकरण वाले स्थानों पर टैक्सियां खड़ी देख आयुक्त काफी नाराज हुए। उन्होंने आरटीओ गुरूदेव सिंह को अवैध रूप से खड़े सभी वाहनों का ऑनलाइन चालान करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि केएमवीएम गेट के बाहर टैक्सी खड़ी हुई तो पुलिस के साथ केएमवीएन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट के समीप बंद पेट्रोल पंप से टैक्सी संचालन होता देख पंप स्वामी पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

चौड़ीकरण का समझाया महत्व :
रावत ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने और आवागमन सुगम रखने के लिए किया गया है। अवैध पार्किंग से लोगों को दिक्कतें होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, परिवहन विभाग एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरटीओ गुरूदेव सिंह समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

 

4 of 5
कार्रवाई करते दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

परिवहन और पुलिस ने काटे चालान
अवैध स्टैंड पर कार्रवाई के आयुक्त के निर्देश के बाद परिवहन विभाग एकाएक हरकत में आ गया। निरीक्षण के दौरान ही आरटीओ गुरूदेव सिंह व पुलिस के अधिकारियों ने कई टैक्सियों का चालान कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवैध टैक्सी स्टैंड देख भड़के दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज के एआरएम को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयुक्त को रोडवेज स्टेशन में जगह-जगह कचरा नजर आया। उन्होंने रोडवेज के प्रभारी एआरएम संजय पांडे को रोडवेज परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि सफई व्यवस्था की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। जो गंदगी करते मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। बताया कि वह रोडवेज स्टेशन का भविष्य में फिर औचक निरीक्षण करेंगे और कमियां मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें