फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: जब सीएम धामी कुछ पल के लिए बन गए चित्रकार, दीवार पर पेंटिंग की; तस्वीरों में देखिए एक झलक

Thu, 06 Feb 2025 11:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचने से पहले हल्द्वानी स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों के सौंदर्यीकरण के तहत कुमाऊंनी संस्कृति पर बनाए गए भित्ति चित्रों की सराहना की। साथ ही एक दीवार पर पेंटिंग की।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम धामी ने दीवार पर पेंटिंग की - फोटो : अमर उजाला

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचने से पहले हल्द्वानी स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों के चौड़ीकरण का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों के सौंदर्यीकरण के तहत कुमाऊंनी संस्कृति पर बनाए गए भित्ति चित्रों की सराहना की। इन्हें देखकर धामी में कुछ पल के लिए चित्रकार जाग उठा, उन्होंने एक दीवार पर पेंटिंग की।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचे सीएम धामी ने नैनीताल रोड पर काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक पैदल चलकर सड़क का निरीक्षण किया। सड़क के दोनों ओर बनाए गए भित्तिचित्र व पेंटिंग को नजदीक से देखा।

विज्ञापन

3 of 5
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

डीएम वंदना ने सीएम को बताया कि जाम की स्थिति के स्थायी समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाते हुए सड़क को नौ से 24 मीटर चौड़ा किया गया है। साथ ही इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कर दिया गया है।

4 of 5
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने आगे कहा कि इससे पर्यटक कुमाऊं की संस्कृति से लेकर पर्यटन, वाइल्डलाइफ, यहां के रहन-सहन से रूबरू हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम ने काठगोदाम से नरीमन चौराहे तक सौंदर्यीकरण कार्यों को किया पैदल निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कुमार डब्बू, आयुक्त दीपक रावत, आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें