उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आई। 27 लोगों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बीते माह ही कुमाऊं के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। अभी अल्मोड़ा हादसे को कुछ ही समय हुआ था कि दूसरे हादसे की भयावह तस्वीर सामने आ गई।
अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।