फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राष्ट्रीय खेलों में लगे स्टॉलों पर 53 हजार के सामान बिके, खिलाड़ियों को भा रहे पहाड़ी उत्पाद

Tue, 04 Feb 2025 12:21 PM IST
हीरा मेहरा हरीश चंद्र पांडे, संवाद

सार

National Games: राष्ट्रीय खेलों के बदौलत उत्तराखंड को देशभर में नई पहचान मिल रही है। वहीं देशभर से नैनीताल जिले में राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को यहां के पहाड़ी उत्पाद भी बेहद पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
खिलाड़ियों को भा रहे पहाड़ी उत्पाद - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खेलों के बदौलत एक ओर उत्तराखंड को देशभर में नई पहचान मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर देशभर से उत्तराखंड के नैनीताल जिले में राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को यहां के पहाड़ी उत्पाद भी बेहद पसंद आ रहे हैं। विभिन्न महिला समूहों की ओर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हल्द्वानी और होटलों में लगाए गए पहाड़ी उत्पादों के स्टॉलों से खिलाड़ियों की ओर से खूब खरीदारी की जा रही है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की ओर से अभी तक 53,200 रुपये से ज्यादा के पहाड़ी उत्पादों की ब्रिकी की जा चुकी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
खिलाड़ियों को भा रहे पहाड़ी उत्पाद - फोटो : अमर उजाला

ऐपण, पिछौड़ा, दाल, अचार और मिलेट्स लड्डू आए पसंद
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने आए देशभर के खिलाड़ियों को नैनीताल जिले की महिला समूहों की ओर से तैयार पहाड़ी उत्पाद पसंद आ रहे हैं। खिलाड़ियों की ओर से महिलाओं के हाथों से बनाए गए ऐपण, पिछौड़ा, जूट बैग, पर्स, पेंटिंग, सोविनियर, अचार, जूस, दालें, मिलेट्स लड्डू आदि खूब खरीदे जा रहे हैं। साथ ही होटल में ठहरे खिलाड़ियों की ओर से भी वहां लगाए गए स्टॉलों से पहाड़ी उत्पाद की खरीदारी की जा रही है।

 

विज्ञापन

3 of 4
खिलाड़ियों को भा रहे पहाड़ी उत्पाद - फोटो : अमर उजाला

एनआरएलएम विभाग की ओर से मिल रहा सहयोग
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एनआरएलएम ) की ओर से महिला समूहों की आजीविका बढ़ाने के लिए पहाड़ी उत्पादों से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। महिला समूहों को योजनाओं का लाभ देकर विभिन्न स्टॉल लगाकर पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन

4 of 4
राष्ट्रीय खेलों में हो रही बंपर बिक्री - फोटो : अमर उजाला
देशभर के खिलाड़ियों को उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पाद पसंद आ रहे हैं। खिलाड़ियों की ओर से महिलाओं के हाथों से बने पहाड़ी उत्पादों को खूब खरीदा जा रहा है। अब तक 53,200 रुपये से ज्यादा की ब्रिकी हो चुकी है। इतनी बिक्री के लिए सामान्य दिनों में दो से तीन महीने का समय लगता था। मात्र छह-सात दिन में हुई बंपर बिक्री से महिला समूहों की सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा। - चंद्रा फर्त्याल, सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें