फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बेटी के हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान

Mon, 20 Jun 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
brave ayushi saves her family from guldar - फोटो : amar ujala
हरिद्वार में रेलवे स्टेशन से सटी निर्मला छावनी कॉलोनी में ‌रविवार की सुबह एक घर में गुलदार के घुस जाने से हड़कंप मच गया। लेकिन घर की बेटी की बहादुरी से परिवार के सभी लोगों की जान बच गई। गुलदार को घर के दोनों ओर का दरवाजा बंद कर गुलदार को कैद कर लिया। इस दौरान परिवार की 18 वर्षीय बेटी आयुषी ने साहस का परिचय दिया। देर शाम तक वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए संघर्ष कर रही थी। पूरे दिन यह प्रकरण शहरभर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान

2 of 6
brave ayushi saves her family from guldar - फोटो : amar ujala
रविवार की सुबह निर्मला छावनी निवासी व्यावसाई राजेंद्र जैन अपने घर के बाथरूम में नहाने गए हुए थे। उन्होंने खिड़की से देखा कि घर की दीवार पर गुलदार चढ़ा हुआ है। वह सकपकाए बाथरूम से बाहर आए तब तक गुलदार उनके कमरे तक जा चुका था। राजेंद्र जैन ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर रसोई में नाश्ता बना रही राजेंद्र की पत्नी रचना जैन और बगल वाले कमरे में मौजूद बेटी आयुषी बाहर की तरफ दोड़े।
विज्ञापन

इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान

3 of 6
brave ayushi saves her family from guldar - फोटो : amar ujala
आयुषी बैड शीट लेकर गुलदार की तरफ दौड़ी तो डर कर गुलदार कमरे में ही बैठ गया जिसे परिजनों ने बाहर से कुंडी लगाकर कैद कर दिया। राजेंद्र जैन के बेटे रजत ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर दी। उससे पहले वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। डीएफओ एचके सिंह और हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर महेश प्रताप सेमवाल के साथ वनकर्मी गुलदार को पकड़ने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। वनकर्मियों के अनुसार गुलदार जख्मी है।

इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान

4 of 6
brave ayushi saves her family from guldar
गुलदार भीड़ ओर शोर शराबे के कारण बाहर नहीं आ रहा था। अधिकारी हर बार उसे बाहर निकालने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने बेहोश करने वाली बंदूक का भी प्रयोग करना चाहा लेकिन गुलदार ऐसी जगह बैठा था कि उसे पर सीधा प्रहार किया नहीं जा सका था।
विज्ञापन

इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान

5 of 6
brave ayushi saves her family from guldar
गुलदार पर हवाई फायरिंग भी की गई लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। डीएफओ एचके सिंह ने बताया कि रात तक  गुलदार के बाहर आने का इंतजार किया जाएगा अगर वह बाहर नहीं निकलता तो सुबह वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजाजी पार्क की सीमा पास होने के कारण ही गुलदार आबादी क्षेत्र में आकर घुसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बेटी की हौसले के सामने पस्त हुआ गुलदार, बचाई परिवार की जान

6 of 6
brave ayushi saves her family from guldar - फोटो : ayushi
गुलदार को घर में पकड़ने के लिए टीम में शामिल वनकर्मी गजेंद्र सिंह घर में घुसे और दूसरे कमरे में लगी खिड़की से गुलदार को देखने लगे तभी गुलदार गजेंद्र सिंह की तरफ झपटा। उन्होंने पीछे हटकर अपने आप को बचाया।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें