श्री बदरीनाथ बदरीनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में बुधवार को सुबह चार बजे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ खुल गए। आज से आम श्रद्घालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
2 of 8
badrinath dham door open
बुधवार सुबह 4 बजे धर्माधिकारी मंदिर में पहुचे और द्वार पूजा और संकल्प पूजा शुरू की। इसी दौरान रावल ईस्वर प्रसाद नम्बूदरी भी मुख्य गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
3 of 8
badrinath dham door open
इसके बाद 4 बजकर 25 मिनट पर मेहता थोक के ग्रामीण मुख्य द्वार की चाबी लेकर पहुंचे।
दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
4 of 8
badrinath dham door open
मेष लग्न पर 4 बजकर 30 मिनट पर टिहरी नरेश के प्रतिनिधि के रूप में पहुचे हर्षवर्धन नोटियाल की मौजूदगी में बदरीनाथ के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
5 of 8
badrinath dham door open
मंगलवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नबूंदरी और धर्माधिकारी
भुवन चंद्र उनियाल की अगुवाई में भगवान उद्धव की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और तेल कलश यात्रा (गाड़ू घड़ा)
दोपहर 12.27 बजे बदरीनाथ धाम पहुंची।
विज्ञापन
दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
6 of 8
badrinath dham door open
धाम में देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने रावल, शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा यात्रा का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के
जयकारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
7 of 8
badrinath dham door open
बदरीधाम की यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। यात्रा पड़ावों पर तीर्थयात्रियों
की चहल-पहल देखने को मिली। मंगलवार तक धाम में करीब चार सौ वाहन पहुंच चुके थे।
दर्शन के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, एक्सक्लूसिव तस्वीरें...
8 of 8
badrinath dham door open
कपाट खुलने के दौरान 10 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के धाम में पहुंचे। बदरीनाथ धाम को आर्किड और गेंदे के फूलों से
सजाया गया है। सीमा सड़क संगठन की ओर से बदरीनाथ हाईवे को चाक-चौबंद रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।