फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान, देखिए तस्वीरें

Fri, 22 Apr 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ का दसवां एवं अंतिम स्नान - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को हरिद्वार अर्द्धकुंभ का दसवां एवं अंतिम स्नान हुआ। इस स्नान का सबसे बड़ा आकर्षण प्रदेशभर से पहुंच रही देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान है। गुरुवार देर शाम से कुमाऊं से देव निशान और गढ़वाल से देव डोलियों का आवागमन बैरागी कैंप में शुरू हुआ। 
Trending Videos
विज्ञापन

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान

2 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ - फोटो : amar ujala
देव डोलियों के स्नान के चलते यह स्नान खास बन गया है। एक जनवरी से चल रहे अर्द्धकुंभ मेले के नौ प्रमुख स्नान हो चुके हैं। दसवां एवं अंतिम स्नान शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान

3 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ - फोटो : amar ujala
राज्यभर से हरिद्वार पहुंची देव डोलियों ने शुक्रवार प्रात: हरकी पैड़ी पर स्नान किया। रात में इनके समक्ष हुए जागर के बाद तड़के तीन बजे डोलियों का जागरण हुआ। 

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान

4 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ - फोटो : amar ujala
देव डोलियां तड़के तीन बजे जगीं। उसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोक गीतों के साथ देवताओं से हरकी पैड़ी चलने का आग्रह किया गया। 
विज्ञापन

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान

5 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ - फोटो : amar ujala
 दो घंटे के सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत डोलीयात्रा पर्वतीय वाद्य यंत्रों के साथ हरकी पैड़ी के लिए रवाना हुई। सुबह सात बजे से एक घंटे चलने वाला डोली स्नान प्रारंभ हुआ। उसके बाद देव डोलियां पुन: बैरागी द्वीप आईं। 
विज्ञापन

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान

6 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ - फोटो : amar ujala
 पूर्वाह्न 11 बजे पंतद्वीप के सांस्कृतिक पंडाल में आयोजन समिति डोलियों का सम्मान किया और उन्हें अपने मूल स्थानों के लिए रवानाकिया। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी, बाबा रामदेव, आचार्य बाल कृष्ण, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, ब्रह्मरूवरूप ब्रह्मचारी, अर्जुन पुरी, डॉ. प्रणव पंड्या आदि संत डोलियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान

7 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ - फोटो : amar ujala
स्नान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद तो नहीं जताई थी लेकिन देव डोलियों के स्नान के चलते यह स्नान खास बन गया है।
 
विज्ञापन

हरिद्धार अर्द्धकुंभ में देव डोलियों का ‘शाही’ स्नान

8 of 8
हरिद्वार अर्द्घकुंभ - फोटो : amar ujala
मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने सुबह से शाम तक मेले की तैयारियों की समीक्षा की। सहयोगी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए।स्नान को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें