Almora Accident: सड़क की खामियों ने लील लीं सात जिंदगियां... सामने आई गंभीर चूक; इन पांच बड़े कारणों से हादसा
Wed, 31 Dec 2025 11:49 AM IST
शाहरुख खान
दीपक कापड़ी/जीवन वर्ती, संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
सार
Bus Accident in Almora: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी बस विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नौबाड़ा से रामनगर जा रही बस में सवार सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक-परिचालक समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अल्मोड़ा के विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक बस हादसे के पीछे सिर्फ एक चूक नहीं बल्कि सड़क और सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के कम से कम पांच बड़े कारण बताए जा रहे हैं जिन्होंने इस दुर्घटना को भयावह बना दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बस जैसे ही गड्ढे पर गई, चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद स्थिति इसलिए और बिगड़ गई क्योंकि सड़क के किनारे सुरक्षा गार्डर (क्रैश बैरियर) नहीं थे।
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी दीपक रिखाड़ी ने बताया कि बस के गड्ढे में जाने के बाद बस का स्टेयरिंग सिस्टम फेल हो गया। बताया जा रहा है कि झटके के कारण स्टेयरिंग का नट गिर गया जिससे चालक चाहकर भी वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और स्टेयरिंग नहीं कट पाई।
विज्ञापन
2 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क अत्यंत संकरी है और उसी बिंदु पर लगभग 45 डिग्री का अंधा मोड़ मौजूद है। मोड़ पर न तो पर्याप्त संकेतक लगे हैं और न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम जिससे हादसे की आशंका पहले से बनी रहती है।
विज्ञापन
3 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से इस मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया। अब इस लापरवाही की कीमत लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
4 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा, रखरखाव और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
5 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्टम की लाचारी... फर्श पर गद्दे बिछा किया गया घायलों का इलाज
भीषण बस हादसे के बाद जब बड़ी संख्या में घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिकियासैंण पहुंचे, तो अस्पताल की सीमित व्यवस्थाएं भी सामने आ गईं। सीएचसी में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य के कारण वार्ड पूरी तरह तैयार नहीं थे जिससे मजबूरन घायलों का उपचार फर्श पर गद्दे बिछाकर किया गया।
विज्ञापन
6 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक साथ कई गंभीर और सामान्य घायल पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। उपलब्ध बेड कम पड़ने पर चिकित्सकों और स्टाफ ने तत्काल व्यवस्था करते हुए फर्श पर गद्दे बिछवाए और वहीं प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालात कठिन होने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी तत्परता से घायलों की देखभाल की।
विज्ञापन
7 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनाक्रम
सुबह 8:15 बजे सुबह सड़क हादसा हुआ
8:22 में स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे
8:30 में हादसे की जानकारी भिकियासैंण बाजार के लोगों को दी
8:31 बजे ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया
8:42 बजे एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे
8:45 बजे बस के नीचे दबे दो घायलों को निकाला
8:50 बजे स्थानीय पुलिस पहुंची
9:00 बजे सीएचसी भिकियासैंण पहुंचे घायल
9:05 बजे इलाज शुरू हुआ
9:20 के बाद शवों को निकालने का काम शुरू
12:25 में भिकियासैंण पहुंची एयर एंबुलेंस
12:31 बजे हेली सेवा एक घायल को लेकर ऋषिकेश एम्स रवाना हुई
2:15 बजे फिर भिकियासैंण पहुंची एयर एंबुलेंस
2:21 में दूसरे घायल को लेकर एयर एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स को रवाना
8 of 16
सड़क हादसे में घायलों का जमीन में गद्दे बिछाकर उपचार किया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुए घायल
नवीन चंद्र तिवाड़ी (55 वर्ष) पुत्र दुर्गा दत्त निवासी ओखलढुंगा नैनीताल, चालक
बुद्धी बल्लभ भगत (58 वर्ष) पुत्र कुलोमणी निवासी अमोली
जितेंद्र रिखाड़ी (37 वर्ष) पुत्र नंदा बल्लभरिखाड़ी निवासी रिखाड़, विनायक
मोहित सती (16 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र सती निवासी नौघर सिंगोली
प्रकाश चंद्र शर्मा (43) वर्ष) पुत्र रामदत्त निवासी बिजोली चचरोटी परिचालक
हंसी सती (36 वर्ष) पत्नी रमेश चंद्र सती
निवासी नौघर सिंगोली (एयर लिफ्ट)
नंदा बल्लभ पंत (58) वर्ष) पुत्र सदानंद टिमटा नौबाड़ा (एयर लिफ्ट)
हरीश चंद्र (62 वर्ष) पुत्र बालादत्त निवासी पाली
हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष) पुत्र महेश चन्द्र निवासी पाली
राकेश कुमार (55 वर्ष) पुत्र महावीर प्रसाद द्वाराहाट
नंदी देवी (40 वर्ष) पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी नौबाड़ा
भूपेंद्र सिंह अधिकारी (64 वर्ष) पुत्र धन सिंह निवासी जमोली
9 of 16
भिकियासैंण सड़क हादसे में मृत दंपत्ति गोविंद बल्लभ मठपाल और पार्वती देवी
- फोटो : परिजन
मृतकों की सूची
तारा देवी (45) पत्नी महेश चन्द्र, निवासी पाली
गोविंद बल्लभ मठपाल (80) पुत्र कुलोमणी, निवासी धार-बाखली, जमोली
पार्वती देवी (75) पत्नी गोविंद बल्लभमठपाल, निवासी धार-बाखली, जमोली
उमेश (18) पुत्र ऐतराउल, जिला दयलेख, नेपाल
गणेश (20) पुत्र भीम बहादुर, जिला दयलेख, नेपाल
नंदन सिंह (70) पुत्र भूपाल सिंह, निवासी जमोली
गोविंदी देवी (58) पत्नी हरीश सिंह, निवासी घुघुती
10 of 16
भिकियासैंण में सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल अवस्था में भी सड़क तक पहुंचे चालक
बस हादसे के बाद जहां हर ओर अफरा-तफरी का माहौल था, वहीं घायल अवस्था में भी चालक ने जिम्मेदारी और साहस का परिचय दिया। हादसे में घायल हुए बस चालक नवीन चंद्र तिवारी निवासी ओखलढुंगा, नैनीताल ने गंभीर चोटों के बावजूद हिम्मत जुटाई और खाई से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई। स्थानीय निवासी दीपक रिखाड़ी ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मुख्य सड़क पर पहुंचा। उसने यहां से गुजर रहे लोगों को हादसे की जानकारी दी।
11 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा में सौ फीट गहरी खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत, 12 घायल
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी बस विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नौबाड़ा से रामनगर जा रही बस में सवार सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चालक-परिचालक समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 19 सवारियां थीं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
12 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस बेकाबू होकर खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को सुबह करीब 8.15 बजे बस संख्या यूके 07 पीए 4025 अनियंत्रित होकर सिरकौन बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस रक्षेश्वर मंदिर को जाने वाली कच्ची सड़क पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बस में सवार एक यात्री जितेंद्र रिखाड़ी ने फोन के माध्यम से अपने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
13 of 16
भिकियासैंण सड़क हादसे में घायल लोगों को एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया
- फोटो : सूचना विभाग
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रामनगर रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी के बाद रानीखेत विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल और सल्ट विधायक महेश जीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी देवेंद्र पींचा और एसपी हरबंश सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएम का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
14 of 16
Almora accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सड़क हादसे में मृत सात लोगों का रानीखेत उप जिला अस्पताल की टीम ने सीएचसी भिकियासैंण पहुंचकर मृतकों का पोस्टमार्टम किया। जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
15 of 16
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घायल ऋषिकेश एम्स रेफर
विनायक भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास हुए बस हादसे में गंभीर दो घायल नंदा बल्लभ और हंसी देवी को हेली से रेस्क्यू कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया है।
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की राहत
डीएम अंशुल सिंह के आदेश पर मृतकों के आश्रितों को कुल 14 लाख रुपये (दो-दो लाख) की राहत राशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि तहसीलदार भिकियासैंण को आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। डीएम अंशुल सिंह ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।