फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आया योगीराज, सूबे को होंगे ये 10 बड़े फायदे

Thu, 23 Mar 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 11
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यानाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 21वें सीएम पद की शपथ ले ली। योगी ने शपथ लेने से पहले ही शनिवार को उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश बनाने का संकेत दे दिया। आगे की स्लाइड में जाने योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से यूपी का क्या फायदा होगा-
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सबका साथ सबका विकास मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने शनिवार को सीएम बनाए जाने की घोषणा के बाद ही स्पष्ट कर दिया कि वे पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे को साकार करेंगे। कहा कि उनके शासन में सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों के साथ समान व्यवहार होगा।
विज्ञापन

3 of 11
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
कड़क प्रशासन योगी आदित्यनाथ अपने कड़क मिजाज के लिए जाने जाते हैं। सीएम बनने की घोषणा के साथ ही उन्होंने डीजीपी जावीद अहमद को बुलाकर पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपद्रवियों, चाहे वे किसी पार्टी के क्यों न हो, के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए कहा।

4 of 11
maurya
किसानों को लाभ   योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार में यूपी के किसानों के लिए कर्ज माफी जैसी कई योजनाएं जा सकती है। बुंदेलखंड जैसे सूखा प्रभावित इलाकों में नहरों आदि के जाल बिछाने का कार्य कर सकते हैं। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 11
swami
मेक इन यूपी   योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में मेक इन यूपी के नारे को बुलंद कर सकते हैं। यह पीएम मोदी के मेक इन इंडिया का अगला रुप होगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश में साइबर पार्क, फूड पार्क की स्‍थापना कर सकते हैं। साथ ही उद्यमियों को कर में छूट दे सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को रोजगार उत्तर प्रदेश की नई सरकार प्रदेश में नौकरियों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा सकती है। इसमें सरकार और निजी दोनों ही क्षेत्र में नौकरियां आ सकती हैं। कई साल से लंबित शिक्षामित्रों का मामला सुलझ सकता है। वहीं समूह ग तक नौकरियों से इंटरव्यू खत्म हो जाएगा ‌जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

7 of 11
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
दमदार नेतृत्व यूपी के नए सीएम अपने दमदान नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। इसका फायदा यूपी के विकास में होगा। वे नई विकास परियोजनाओं को शुरू करने और कई सालों से लंबित परियोजानाओं के संबंध में त्वरित निर्णय ले सकते हैं।

8 of 11
dinesh
लगातार काम करने की क्षमता सीएम योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कई-कई घंटे काम के लिए जाने जाते हैं। वह तीन से चार घंटे ही सोते हैं। अपनी इस क्षमता के जरिये योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ज्यादा समय दे सकते हैं।

9 of 11
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
परिवारवाद से दूर योगी आदित्यनाथ मूल रुप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनका अपना कोई परिवार नहीं है। गत सपा सरकार पर परिवार और भाई भतीजावाद के आरोप लगे थे। यही नहीं सरकारी नौकरियों में एक विशेष जाति के लोगों को प्रमुखता देने के आरोप लगे थे। योगीराज में इससे मुक्ति मिल सकती है।

10 of 11
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन योगी आदित्यनाथ पिछले पांच बार से सांसद हैं। उनके दामन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। पिछली सपा सरकार पर जहां भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप लगे थे। खनन माफियाओं से प्रदेश को मुक्त करा सकते हैं। साथ ही योगी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का रास्ता प्रशस्त कर सकते हैं।  
विज्ञापन

11 of 11
योगी
शिक्षा व्यवस्‍था   योगीराज में उत्तर प्रदेश की बेपटरी शिक्षा व्यवस्‍था सुधर सकती है। स्कूलों में जहां शिक्षकों की नियुक्ति होगी वहीं पाठ्यक्रम को भी रोजगारन्‍मुख बनाया जा सकता है। इसके अलावा कई विद्यालय और कॉलेज तथा तकनीकी संस्‍थान खुल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें