प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश यहां की गंदगी और कर्मचारियों की लापरवाही देख भड़क उठे। उन्होंने आला अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई । नगर आयुक्त को चेतावनी दी कि अगर 21 दिन के अंदर हालात बेहतर नहीं हुए तो वे कठोर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
suresh khanna
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने कहा कि अधिकारी ये समझ लें कि सरकार बदल गई है और अपना काम सुधार लसूबे में सत्ता बदलाव के बाद वाराणसी पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सुबह साढ़े 10 बजे अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तत्काल निगम के गेट बंद करा दिए।
विज्ञापन
3 of 7
suresh khanna
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिका में कर्मचारियों के हस्ताक्षर चेक किए। इसमें 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने तत्काल रजिस्टर पर कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं मंत्री खन्ना के नगर निगम परिसर पहुंचने की खबर पाकर नगर आयुक्त भागे भागे वहां पहुंचे।
4 of 7
suresh khanna
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंत्री ने नगर निगम परिसर का निरीक्षण किया। यहां व्याप्त गंदगी को देख वह भड़क उठे। उन्होंने अमर उजाला में शनिवार को प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए कहा कि यहां वाकई काफी गंदगी है। हर तरफ कूड़ा बिखरा है। कोई सफाई नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
suresh khanna
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी 21 दिन बाद वे दोबारा यहां आएंगे, अगर फिर गंदगी पाई गई तो वे कठोर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम परिसर में सफाई और पुताई होगी। उन्होंने सभी लोगों को डस्टबीन बांटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
6 of 7
suresh khanna
- फोटो : अमर उजाला
नगर विकास मंत्री ने चीफ इंजीनियर के कमरे में बंद पड़ी घड़ी पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। वहीं मंत्री जी को नगर निगम में शिकायतों के अंबार का भी सामना करना पड़ा। इस पर सुरेश खन्ना ने कहा कि जल्द ही उनका समाधार करेंगे।
मंत्री ने कमिश्नरी में समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अगले महीने 25 तारीख को फिर आएंगे। तब तक शहर में सीवर, पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कई जगह पेयजल की पाइप टूटने से गंदा पानी आ रहा है। सुरेश खन्ना ने संबंधित अधिकारियों को चेताया।