मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी प्रयागराज में कुंभ का सफल आयोजन हुआ, पहले कुंभ में गंदगी की वजह से लोग आते नहीं थे, लेकिन इस बार सब कुछ बदल गया। पीएम मोदी ने गंगा नदी में कुंभ में स्नान किया और सफाई कर्मियों के पैर भी धोए, ये काम त्रेता युग के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने किया। अविरल गंगा, निर्मल गंगा की परिकल्पना को सभी ने साकार होते हुए देखा है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो कार्य कांग्रेस, सपा और बसपा के कार्यकाल में नामुमकिन था, उसे पीएम मोदी ने कर दिखाया।