फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2019 में लगेंगे पांच ग्रहण, नए साल में इन राशि वालों का होगा लाभ 

Sun, 06 Jan 2019 11:30 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 15
lunar eclipse
वर्ष 2019 देश उत्तर प्रदेश के अलावा काशी के लिए बहुत ही बेहतर होगा। योजनाओं से विकास और कई क्षेत्रों में नाम रौशन होगा। आर्थिक उन्नति के चलते ही काशी को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। वर्ष 2019 में तीन सूर्य और दो चंद्र ग्रहण के साथ ही कुल पांच ग्रहण लगेंगे। 21 जनवरी और 16 जुलाई को चंद्रग्रहण होगा। वहीं पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई और तीसरा 26 दिसंबर को दिखाई देगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 15
सूर्य ग्रहण
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. ऋषि द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2019 का आगमन इस बार कन्या लग्न, तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में हो रहा है, जो कई मामलों में बेहद लाभप्रद रहने वाला है। देखा जाए तो लग्नेश बुध देव गुरु बृहस्पति के साथ पराक्रम भाव में विराजमान होकर भाग्य भाव को देख रहा है। वहीं धन भाव पर शुक्र-चंद्रमा की युति एक आर्थिक संपन्नता का योग बना रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 15
राशिफल
जिससे विश्व पटल पर भारत सहित काशी में आर्थिक विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित होंगी। वहीं देशों में बड़े पैमाने पर आर्थिक समझौते होंगे, जिनका लाभ काशी को भी मिलेगा। देश में गृह उद्योग उपयोगिता के साथ देश की उत्पादकता और निर्यात में आशातीत लाभ नजर आ रहे हैं। तकनीक उद्योग के क्षेत्र में भी विदेशों से बड़े पैमाने पर आय होगी।  पं. दीपक मालवीय के अनुसार वर्ष 2019 के ग्रह गोचर का विभिन्न राशियों पर प्रभाव रहेगा। 

 

4 of 15
राशि
मेष राशि- बृहस्पति का गोचर धन लाभ और पारिवारिक सुख देगा, धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा, शनि नवम भाव में भाग्य वृद्धि में रुकावट और मित्रों और भाई से मनमुटाव होगा।
 
विज्ञापन

5 of 15
राशि
वृषभ राशि- बृहस्पति स्वास्थ्य व पत्नी से संबंध अच्छा रखेगा, परंतु अष्टम शनि कार्यों में अड़चन लगाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 15
मिथुन
मिथुन राशि- स्वास्थ्य ठीक रहेगा पदोन्नति धन लाभ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी व्यापार तथा पत्नी के विचारों में नीरसता रहेगी। 
 
विज्ञापन

7 of 15
राशि
कर्क राशि- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, संतान से सुख मिलेगा, भाग्योदय और धन की प्राप्ति होगी। सगे भाइयों का नाश करेगा। 
 

8 of 15
राशि
सिंह राशि- पारिवारिक सुख और पदोन्नति की प्राप्ति होगी, संतान की ओर से चिंता रहेगी। 
 

9 of 15
राशि
कन्या राशि- पति-पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे, भाग्य में वृद्धि और धन का लाभ होगा। शनि माता के स्वास्थ्य की चिंता देगा, मकान बदलना पड़ सकता है। 
 

10 of 15
राशि
तुला राशि- साढ़ेसाती समाप्त हो जाने से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी, धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
 

11 of 15
राशि
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पत्नी और संतान से सुख प्राप्त होगा। साढ़े साती के चलते कार्यों और धन प्राप्ति में बाधा आएगी। 
 

12 of 15
राशि
धनु राशि- साढ़ेसाती का मध्य होने से स्वास्थ्य खराब रहेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा लेकिन मानसिक शांति मिलेगी। 
 

13 of 15
राशि
मकर राशि- साढ़ेसाती का आरंभ धन, स्वास्थ्य और मानसिक अशांति देगा, संतान सुख देगा।
 

14 of 15
राशि
कुंभ राशि- शनि का गोचर अच्छा स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख व धन लाभ देगा। 
 
विज्ञापन

15 of 15
राशि
मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे, संतान से सुख मिलेगा परंतु कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें