ये कानून देंगे आपका साथ -
अगर कोई भी व्यक्ति ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें या कोई ऐसी हरकत करें जिससे किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचे तो यहां आईपीसी की धारा 509 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
धारा 509 कहती है कि ऐसा कोई शब्द, हरकत या इशारा जो औरत की इज्जत को ठेस पहुंचाए वह अपराध है। अगर आपको कोई बदनाम कर रहा हो या ऐसा कुछ लिख रहा है जिससे आपको मानसिक परेशानी हो रही है तो आप उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 499 के तहत शिकायत करा सकती हैं। कोई शब्द, फोटो या वीडियो जिससे किसी व्यक्ति की बदनामी हो सके उसे अपराध माना जाता है।
यदि कोई आपको तेजाब फेंकने, दुष्कर्म, जान से मारने या आंतरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है तो इसमें आईपीसी की धारा 503 के तहत शिकायत दर्ज करा सकती हैं। भारत में किसी भी दुष्कर्म पीड़ित, यौन उत्पीड़न की शिकार रही पीड़िता का असली नाम उजागर नहीं कर सकते। अगर कोई सोशल मीडिया पर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 228ए के तहत शिकायत की जा सकती है।