फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी देवर संग पति का कत्ल... घाव में भर दी रूई, अस्पताल ले जाकर डॉक्टरों से कही ये बात; सद्दाम हत्याकांड

Sat, 27 Dec 2025 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

यूपी के मिर्जापुर में महिला ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। गोली मारने के बाद घाव में रूई भर दी। इसके बाद प्रेमी के साथ पति को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों से कहा कि करंट लगा है। 
विज्ञापन
1 of 10
mirzapur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास पर बृहस्पतिवार की देर रात पेंटर सद्दाम अली (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पत्नी और चचेरे भाई ने शरीर में गोली लगने वाले स्थान में रुई भर दी। सद्दाम के शव को लेकर क्रिश्चियन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से कहा, करंट लगा है। 

डॉक्टर उपचार करने लगे तो सद्दाम के कपड़े में खून देखकर चौंक गए। बाएं सीने से गोली आर-पार हो गई थी। डॉक्टर ने गोली लगने की बात पूछी तो दोनों भाग गए। सूचना पर एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

सद्दाम के पिता सलीम अंसारी ने बहू सविता पर चचेरे देवर अरबाज के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना से संबंधित पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

2 of 10
कांशीराम आवास में हुई वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के सलीम अंसारी ने बताया कि बेटे सद्दाम अली ने 2017 में सविता भारती से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं। वह पेंटिंग का काम करता था। शादी के बाद से सद्दाम अपने परिवार के साथ कछवां में कांशीराम आवास में किराये पर रहता था।
 
विज्ञापन

3 of 10
सद्दाम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून को पोंछ से कर दिया साफ
सद्दाम ने कुछ दिनों पहले चचेरे भाई अरबाज को अपने साथ काम करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि अरबाज अपने साथ एक अवैध पिस्टल लेकर आया था। रात में बहू और अरबाज ने बेटे के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने जमीन पर गिरे खून को कपड़े के पोंछ कर साफ कर दिया। इसके बाद करंट लगने का शोर मचाकर बेटे को अस्पताल ले गए।

4 of 10
सद्दाम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने परिवार से भी रिश्ता कराया था खत्म
सलीम अंसारी ने बताया कि सद्दाम साधारण युवक था। नशा नहीं करता था। सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था। पत्नी की वजह से परिवार से रिश्ता खत्म कर दिया था। पहले हम सभी आते-जाते थे लेकिन उसकी पत्नी ने लड़-झगड़ कर रिश्ता खत्म करवा दिया। अरबाज सद्दाम की हत्या करने के लिए ही आया था।
 
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरबाज और सविता के बीच थे प्रेम संबंध
कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि अरबाज व सविता के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। अरबाज कांशीराम आवास में आता-जाता था। जब भी कहीं आना-जाना होता था तो सद्दाम, उसकी पत्नी सविता और आरोपी अरबाज एक साथ बाहर निकलते थे।
 
विज्ञापन

6 of 10
सद्दाम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किराये पर दिया जाता है कांशीराम आवास
कांशीराम आवास में कई परिवार किराये पर रहते हैं। मकान किसी का, किराये पर कोई और रहता है। इसकी जांच कोई अधिकारी नहीं करता है। बिना जांच पड़ताल किए ही किराये पर कमरा दिया जा रहा है। यदि जांच की जाए तो कई अपात्र और किरायेदारों का पता चलेगा।

 
विज्ञापन

7 of 10
आरोपी पत्नी और सद्दाम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन भाइयों में बड़ा था सद्दाम, किया था प्रेम विवाह
सद्दाम की हत्या की खबर से उसके पैतृक गांव लनखीपुर में सनसनी फैल गई। लोग दबी जुबान से सद्दाम को लेकर चर्चाएं करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक वह तीन भाइयों में बड़ा था और आठ साल पहले दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद हुए तनाव के परिणाम के डर से वह पत्नी को लेकर मिर्जापुर में रहता था। 
 

8 of 10
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनीपुर गांव निवासी सलीम अंसारी फेरी लगाने का काम करते हैं। उनके तीन बेटों में सद्दाम बड़ा था। जबकि एक बेटी है। घर पर सद्दाम का बहुत ही कम आना-जाना था। वही, उसके दोनों भाई भी घर छोड़कर जलालपुर इलाके में रहने लगे थे। आरोपी अरबाज, जो उसका चचेरा भाई है वह नौपेड़वा में फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। 
 

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद रात करीब नौ बजे शव घर लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मिर्जापुर की एसओजी आई थी। कुछ कार्रवाई की है, जो उनकी जानकारी में नहीं है। लखनीपुर में शांति व्यवस्था कायम है। 

 
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
अरबाज अवैध पिस्टल लेकर आया था। गोली लगने से सद्दाम की मौत हो गई। पिता सलीम ने बहू सविता और अरबाज पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें