फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला के तीन टुकड़े किए, दो हिस्से दो किमी के दायरे में फेंके; खरीदकर लाया था काली पॉलिथीन और गड़ासा

Tue, 07 Jul 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जौनपुर में वाराणसी की रहने वाली महिला की मोबाइल चैट को लेकर विवाद में हत्या कर दी गई। आरोपी, मूल रूप से गुजरात निवासी, ने गला रेतने के बाद शव के तीन टुकड़े कर दिए। शव का पैर फेंकने जाते समय वह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
1 of 10
इसी जगह मिली थी रेशमा खां उर्फ सना की लाश। - फोटो : संवाद
मोबाइल फोन पर चैट न दिखाने के विवाद में वाराणसी के राजा तालाब क्षेत्र के कोइलीपुल तिनकेड़वा गांव की रेशमा खां उर्फ सना (38) की आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव के तीन टुकड़े (शरीर, हाथ और पैर) कर दिए थे। इसके बाद मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास दो किलोमीटर के दायरे में शव के दो हिस्से फेंक दिए थे। रविवार की सुबह करीब 7 बजे जंबो काली पॉलिथीन में शव का एक हिस्सा मिलने पर सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन

2 of 10
जांच-पड़ताल को पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
देर रात 11:50 बजे हत्यारोपी हेमल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी रेशमा के पैर फेंकने बाइक से जा रहा था। पुलिस के अनुसार, हेमल ने 18 हजार रुपये के वेतन पर रेशमा की नौकरी लगवाई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। बीच-बीच में तीन बच्चों की मां रेशमा वाराणसी स्थित अपने घर भी जाती थी।
विज्ञापन

3 of 10
माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम शव की शिनाख्त और वांछित की तलाश में जुटी थी। सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी तेजी से रामनगर गांव की सड़क की तरफ भागा। खुद को घिरता देख आरोपी नदी की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 

4 of 10
आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप। - फोटो : संवाद
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) मड़ियाहूं की टीचर्स कॉलोनी में रहता है। वह मूल रूप से गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेशमा खां उर्फ सना की हत्या की है।
विज्ञापन

5 of 10
रेशमा खां उर्फ सना का पति। - फोटो : संवाद
सोते समय चाकू से रेता था गला, फिर गड़ासे से काटा, दो किलोमीटर के बीच फेंके दो हिस्से
सीओ के मुताबिक हेमल खखरिया ने बताया कि वह चार जुलाई को रेशमा खां उर्फ सना को वाराणसी से अपने किराये के कमरे टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं लेकर आया था। वहां मोबाइल पर चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। गुस्से में उसने सोते समय चाकू से सना की गला रेतकर हत्या कर दी। घनी आबादी के बीच शव को ठिकाने लगाने के डर से उसने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से रेशमा के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को उसने रानीपुर बाईपास पर फेंका। अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंका। पुलिस ने पांच जुलाई को फेंकी गई पॉलिथीन से अन्य अंग बरामद कर लिए। दोनों स्थान की दूरी दो किलोमीटर है।
विज्ञापन

6 of 10
काली पन्नी में लिपटा मिला महिला का शव। - फोटो : संवाद
पुलिस ने ये बरामद किया
एक पिस्टल (.32 बोर), एक कारतूस व 02 खोखा कारतूस, एक चाकू, एक गड़ासा
मृतका का कटा हुआ शेष अंग (पैर), मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन
विज्ञापन

7 of 10
काली पन्नी में महिला की लाश मिलने की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
गुजरात से एक साल से आकर बनाता था एसी
स्थानीय लोगों के अनुसार हेमंत खखरिया फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरणों की मरम्मत का काम करता था और आसपास के लोगों से उसका सामान्य व्यवहार था। घटना के खुलासे के बाद लोगों को उसके इस जघन्य अपराध की जानकारी हुई, जिससे पूरे मोहल्ले में हैरानी और दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी के स्थानीय संपर्कों और उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

8 of 10
घटना के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
रेशमा के हैं तीन बच्चे, आरोपी ले गया था देवा शरीफ
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत कोइलीपुल तिनकेड़वा गांव के रहीम खान ने बताया कि उसकी पत्नी रेशमा से उसके तीन बच्चे रेहान (20), नाजिया (19) और तमन्ना (14) हैं। वह राजातालाब में बल्ली और पटरी का व्यवसाय करता है। रहीम ने बताया कि छह महीने पहले रेशमा की मुलाकात उसकी एक सहेली के माध्यम से हेमल खखरिया उर्फ दिलीप से हुई थी। आरोपी ने रेशमा को अपने कार्यालय में 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर काम दिलाने का भरोसा दिया था। उसने दो बार 6 हजार और 8 हजार रुपये भी दिए थे। रेशमा पहले भी चार से छह बार मड़ियाहूं आ चुकी थी। आरोपी एक बार उसे देवा शरीफ लेकर गया था। चर्चा थी कि रेशमा ने नौकरी दिलवाने की बात कही तो उसने उसे पास बुला लिया।

9 of 10
घटना के बाद माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
पति ने लगाए साजिश और अन्य लोगों की संलिप्तता के आरोप
रहीम ने बताया कि 4 जुलाई को वह पत्नी को खुद हरहुआ तक छोड़ने गए थे। वहां से वो मड़ियाहूं के लिए रवाना हुई। रात 8:07 बजे पत्नी से अंतिम बार बातचीत हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। उसने हेमल से बात तो उसने कहा कि रेशमा को रुपये देकर भेज दिया है, 24 घंटे इंतजार करो। रविवार को सोशल मीडिया के जरिये शव मिलने की सूचना मिली। उसने अपने एक दोस्त को मड़ियाहूं थाने भेजकर फोटो मंगवाई। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी हुई। रहीम ने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हैं। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
राजातालाब थाने पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
चैट में क्या लिखा था, ये अभी राज है
मड़ियाहूं पुलिस के मुताबिक 4 जुलाई यानी शनिवार की शाम हेमल ने सना से मोबाइल मांगा। कहने लगा कि व्हाट्स एप चैट देखनी है। सना ने इन्कार किया तो वो भड़क गया। चैट में क्या लिखा है इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं है। सीओ ने बताया कि मोबाइल को फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। इसके बाद ही पूरी बात सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें