फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में वॉलीबाल फेडरेशन चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Sun, 05 Feb 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. विभूति नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम में रविवार को 30वें वॉलीबाल फेडरेशन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने दीप जलाकर इसका आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  क्रिकेट सहित कई खेलों से इतर वॉलीबाल में दोनों टीमों के सभी खिलाडि़यों पूरे समय मेहनत करनी होती है।
विज्ञापन

2 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस शानदार खेल के प्रचार-प्रसार की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बीकॉम करने के दौरान वह अंतर विश्वविद्यालयी बॉस्केटबाल टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सभी टीमों को पूरी ताकत और कौशल से खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

3 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बाहर से आए खिलाडि़यों से कहा कि यहां खेल की नई तकनीकि देखें और फ्री होने पर भारत के सबसे बड़े आवासीय कैंपस यूनिवर्सिटी को देखें। उन्होंने आयोजक मंडल से प्रतिदिन खेलों की वीडियो रिकॉर्डिगिं भेजने के लिए कहा। इससे पहले वीएफआई के रामअवतार सिंह झाकर ने अपने विचार रखे।

4 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की महिला टीम पहली बार क्वालिफाई की है और यहां आई है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडि़यों को अपना बेहतर देना होगा। अच्छे प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर होगी। बता दें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार फेडरेशन कप वॉलीबाल की मेजबानी सौंपी गई है।
विज्ञापन

5 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
भारतीय विश्वविद्यालयीय संघ की पहल पर आयोजित इस फेडरेशन कप में शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें केरल, पंजाब, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, भारतीय रेल, भारतीय सेना और भारतीय विश्विद्यालय संघ की पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
वहीं भारतीय रेल, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से चार महिला टीमें भी शिरकत कर रही हैं। प्रतियोगिता के निदेशक भारतीय वॉलीबाल चयन समिति के अध्यक्ष व अर्जुन अवार्डी श्रीधरन हैं। इस अवसर पर बीएचयू के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापड़, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
 राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी की जंग होनी चाहिए। इससे जनतंत्र में जीवंतता आती है। एक दूसरे की कमी पार्टियां बताती हैं पर जो भी हो वह मर्यादा के अंतर्गत हो।
विज्ञापन

8 of 8
Volleyball Federation Championship - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पार्टियों, कार्यकर्ताओं और चुनाव संपन्न कराने में लगे सभी लोगों को आचार संहिता के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने पिछले विधान सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम होने का हवाला देते हुए कहा कि इस बार प्रदेश के सभी मतदाताओं को मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें