Vineet Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बीते 29 मई को होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत की हत्या के बाद प्रशासनिक अमला हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलर्ट हो गया था। चार दिन बाद एक आरोपी को ढेर कर दिया गया। इस कार्रवाई में स्वाट टीम के एक कर्मचारी को भी गोली लगी है।
UP Encounter News: विनीत राय हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी के मुठभेड़ में मारे जाने को पुलिस की पहली बड़ी सफलता माना जा रहा है। हत्या की वारदात के बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ रहा था। कई टीमें लगातार उनकी तलाश में लगी हुई थीं।
कमलेश के मारे जाने से पुलिस को मामले की जांच में अहम बढ़त मिली है। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी शंकर पांडेय अभी भी पकड़ से दूर है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की विवेचना और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
2 of 14
इनामी आरोपी कमलेश चौधरी और कारोबारी विनीत राय की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
शंकर और कमलेश पर था एक-एक लाख रुपये का इनाम
वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने बुधवार को दिन में विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय और उसके सहयोगी गौशाबाद निवासी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पूरे प्रदेश की पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय और उसके सहयोगी कमलेश चौधरी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देने लगी तथा अपने सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया।
विज्ञापन
3 of 14
विनीत की माैत के बाद टूटा दुखों का पहाड़।
- फोटो : संवाद
इसका परिणाम यह रहा कि शाम होते-होते कमलेश चौधरी के कोतवाली क्षेत्र के कुर्था आदर्श बाजार इलाके में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस और स्वाट टीम ने चिह्नित स्थान की घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
4 of 14
बेटे विनीत की लाश देख बिलखती मां।
- फोटो : संवाद
सभी का एनकाउंटर होने पर मिलेगी संतुष्टि : आलोक
विनीत राय हत्याकांड का हत्यारा एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी बुधवार की देर शाम पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष व पिता आलोक राय ने कहा कि संतुष्टि की बात क्या है। हमारा बेटा सरल स्वभाव का था। मेरे बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। जब तक छह और हत्यारोपियों का पुलिस एनकाउंटर नहीं कर देती है, तब तक संतुष्टि नहीं मिलेगी। यहीं नहीं प्रदेश की योगी सरकार का बुलडोजर भी हत्यारोपियों के घर पर चलना चाहिए। तब जाकर मुझे, मेरी पत्नी और बहू को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 14
माैके पर पड़ताल करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : संवाद
होटल व्यवसायी विनीत राय की हत्या में नामजद आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद बुधवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। वह विनीत की हत्या के बाद से ही भागा था। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के प्रभारी रोहित मिश्रा को गोली लगी है।
विज्ञापन
6 of 14
विनीत की माैत के बाद टूटा दुखों का पहाड़।
- फोटो : संवाद
रोहित को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने मामले के मुख्य आरोपी और कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय सहित तीन नामजद अन्य आरोपियों पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। मुठभेड़ में मारे गए आरोपी पर भी एक लाख का इनाम था।
विज्ञापन
7 of 14
पत्नी के साथ विनीत।
- फोटो : संवाद
होटल व्यवसायी विनीत राय की 29 मई की रात करीब 11:15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा है।
8 of 14
होटल के गार्ड से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद
पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने जो गोली चलाई वह आकर स्वाट टीम के प्रभारी रोहित मिश्रा को लगी। इससे स्वाट प्रभारी घायल हो गए।
9 of 14
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई में गोली कमलेश चौधरी को लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
10 of 14
होटल के बाहर पुलिस अधिकारियों ने ली जानकारी।
- फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि कमलेश चौधरी विनीत राय हत्याकांड में नामजद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी लेकिन लगातार स्थान बदल रहा था। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, गोली और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
11 of 14
होटल के बाहर पुलिस अधिकारियों ने ली जानकारी।
- फोटो : संवाद
कमलेश पर पहले से दर्ज हैं सात मामले
एसपी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए कमलेश चौधरी पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, धमकी और आर्म्स एक्ट के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे की हलचल बढ़ गई। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
12 of 14
माैके पर मामले को लेकर बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
होटल के बाहर ही विनीत को गोलियों से भून दिया था
29 मई की रात करीब 11:15 बजे विनीत राय की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने होटल से भोजन करने के बाद बुलेट से घर जाने के लिए निकले थे। होटल के मुख्य गेट पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, विनीत को पांच गोलियां मारी गई थीं।
13 of 14
घरवालों का हाल पूछते लोग और माैजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
सरगना शंकर पांडेय सहित तीन और नामजद की तलाश में पुलिस
विनीत की हत्या के बाद कटरा गैंग का नाम सामने आया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरगना शंकर पांडेय निवासी फतेहपुर सिकंदरपुर (गौशाबाद), जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव निवासी कोठिया कोडरताल थाना करीमुद्दीनपुर, आलोक दुबे निवासी कालीधाम कॉलोनी फुल्लनपुर और कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद निवासी गोंडा देहाती गौशाबाद थाना कोतवाली के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। तीन अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई।
कमलेश पर दर्ज मुकदमे
2017 : आबकारी अधिनियम का मुकदमा
2022 : मारपीट, गाली-गलौज व धमकी
2024 : धमकी का मुकदमा
2024 : बलवा और हत्या के प्रयास का मुकदमा
2024 : बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा
2025 : मारपीट व धमकी का मुकदमा
2026 : विनीत राय हत्याकांड में नामजद आरोपी