फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत राय हत्याकांड: पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो नहीं तो करूंगा आत्मदाह, तेरहवीं भी नहीं करूंगा

Mon, 01 Jun 2026 09:45 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड के बाद पिता का दर्द छलक उठा। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दरोगा को तत्काल हटाए जाने और मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
1 of 5
विनीत राय हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में बेटे विनीत राय की हत्या से आहत होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और बिंदु होटल के मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू का दर्द रविवार को छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय को पुलिस का संरक्षण मिला है। अगर बेटे के हत्यारे शंकर का दो-चार दिन में एनकाउंटर नहीं हुआ तो वह होटल व्यवसाय बंद कर पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने दुखी मन से कहा कि वह बेटे की तेरहवीं भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
बेटे विनीत की लाश देख बिलखती मां। - फोटो : संवाद
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आलोक राय ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गोरा बाजार चौकी इंचार्ज शिवाकांत मिश्रा का इस गैंग को संरक्षण मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2025 में शंकर पांडेय ने दरोगा को 20 हजार रुपये का जूता दिलाया था। दरोगा शंकर की हर वारदात को छिपाने और उसे बचाने का काम करता है। पिता ने कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्हें डीआईजी वैभव कृष्ण पर विश्वास है कि वही न्याय दिला सकते हैं। उन्होंने आरोपी दरोगा को तुरंत हटाने और मुख्य आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन

3 of 5
विनीत राय हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
20 लाख की रंगदारी न देने पर मिली थी धमकी
होटल कारोबारी आलोक राय ने बताया कि शंकर पांडेय जेल से छूटकर आया तो एक व्यक्ति से मुझे सूचना भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कहा था, रंगदारी न देने पर होटल नहीं चला पाएंगे। होटल से सटे ही कटरा गैंग का मकान है। गैंग का संचालन करने वाले का मकान होटल के पीछे 100 मीटर पर है और सरगना का मकान होटल से उत्तर दिशा में है।

4 of 5
विनीत राय हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर की पुलिस ने आठ संदिग्धों को उठाया, बिहार तक दी गई दबिश
होटल बिंदु के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जनपद से सटे बिहार प्रांत के सीमावर्ती जनपदों में दबिश दे रही है। सर्विलांस से आरोपियों व उनके परिजनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस की दो टीमों के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीम हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई हैं। अब तक आठ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की गई है। दो पर हत्या में शामिल होने आशंका है। पुलिस टीम लगातार हत्यारोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी बोले
इस तरह का कोई आरोप सामने नहीं आया है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। डॉ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें