छत्तीसगढ़ के बीजपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में भदोही जिले के बैरा गांव निवासी एसटीएफ जवान सुलभ उपाध्याय शहीद हो गए। घटना की सूचना के बाद परिवार सहित जिले भर में कोहराम मच गया। आगे की स्लाइड्स में पढें पूरी खबर..
विज्ञापन
2 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के लाल के शहीद होने की खबर पर पूरा ममाहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में लोग भदोही पुलिस लाइन पहुंचे जहां शहीद का शव आना था। मौके पर भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह, डीएम , एसपी, कई बड़े अधिकारी और जिले के अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
शहीद का शव जैसे ही हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन आया तो लोग भारत माता की जय और जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यहां से उनका पार्थिव शरीर गांव जाना था।
4 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
जवान का शव आने के बाद कुछ नेता मीडिया में अपनी फोटो खिंचवाने में मशगूल हो गए। उसी दौरान शहीद जवान के चचेरे भाई और ग्रामीण उग्र हो गए। वापस जाओ-वापस जाओ की आवाज चहुंओर से आने लगी।
विज्ञापन
5 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि उनके ऊपर गमों का पहाड़ टूटा है और कुछ लोग एसी से निकलकर सीधे फोटो खिंचवाने चले आए। घर के लोग फोटो खींचना बंद करने और नेताओं को वापस जाने को कह रहे थे। कुछ लोग केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार को भी कोस रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, भदोही विधायक रवींद्र त्रिपाठी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। मामला बिगड़ता देख पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे।
विज्ञापन
7 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
डीएम विशाख जी और एसपी सचींद्र पटेल के समझाने पर परिवार वाले शांत हुए। उसके बाद शव को एंबुलेंस से पैतृक गांव पहुंचाया गया। रामपुर गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।10 दिन पूर्व नक्सली हमले में कई जवानों के शहीद होने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सोमवार भोर में करीब तीन बजे ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। शरीर में कई गोली लगने से सुलभ उपाध्याय शहीद हो गए।
छत्तीसगढ़ के बीजपुर में नक्सली हमले में शहीद सुलभ उपाध्याय के शादी की बातचीत चल रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि 16 मई को शादी की बात को लेकर कुछ लोग आने वाले थे, लेकिन इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।