फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में छाए बनारस के रंग, विकास खन्ना की फिल्म ‘द लास्ट कलर’ का टीजर लांच

Fri, 11 May 2018 10:59 AM IST
उत्पल कांत पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
the last color - फोटो : twitter
 फ्रांस में चल रहे 71वें कान फिल्म फेस्टिवल में बनारस का रंग सिर चढ़कर बोला। बुधवार को मशहूर मास्टर शेफ विकास खन्ना की फिल्म ‘द लास्ट कलर’ का टीजर लांच किया गया। यह फिल्म विधवा महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। कई सारे दृश्य गंगा घाट और विधवा आश्रम में शूट किए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
विज्ञापन

2 of 5
the last color - फोटो : twitter
फिल्म में बनारस की विवाहित महिला और विधवा के बीच के द्वंद्व के जरिए महिलाओं की स्थिति सामने लाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की मुख्य भूमिका में वेटरन एक्टर नीना गुप्ता हैं, जिन्होंने नूर नामक विधवा की भूमिका निभाई है। इसमें गंगा घाट पर फूलमाला और दीया-बाती बेचने वाली कई बच्चियों ने भी काम किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
the last color - फोटो : अमर उजाला
 फिल्म की कहानी विकास खन्ना के उपन्यास ‘द लास्ट कलर’ पर आधारित है। यह दो साल पहले लिखा गया था। बकौल विकास खन्ना उन्होंने इस कहानी पर 11 साल पहले काम शुरू किया था। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द इसकी बड़े सिनेमा घरों में आने की तारीख घोषित होगी। 

 

4 of 5
the last color - फोटो : twitter
दुनिया के सबसे पुराने और जीवंत शहर बनारस ने कई मौकों पर कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाई है।  इस बार ‘द लास्ट कलर’ के  अलावा शार्ट फिल्म कैटेगरी में ‘आधा चांद तुम रख लो’ भी गई है। फिल्म के निर्देशक दिल्ली के मयंक बोकोलिया और सह निर्देशक बीएचयू के पूर्व छात्र व सिनेमेटोग्राफर राजेश कुमार सिंह हैं। इसकी कहानी भी घाट पर रहने वाले बच्चों की है। इससे पहले 2017 में पहड़िया निवासी आर्यन की फिल्म ‘जीत लो मैराथन’ की स्क्रीनिंग हुई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the last color - फोटो : twitter
विकास खन्ना की सेलिब्रिटी शेफ के तौर पर पहचान है। अमृतसर से अमेरिका तक का उनका सफर किसी को भी अचंभित कर सकता है। खानपान पर उन्होंने ढेरों किताबें लिखी हैं और कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। पहली बार फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया है। कान फिल्म फेस्टिवल में जाने से पहले विकास खन्ना ने ट्वीट कर बनारस को शुक्रिया कहा था और दुआएं मांगी थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें