मुख्तार अंसारी
पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के 33 टॉप मोस्ट अपराधियों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें गाजीपुर के मुख्तार अंसारी युसूफपुर, उमेश राय (मुहम्मदाबाद) और त्रिभुवन सिंह (सैदपुर) के नाम भी शामिल हैं। मुख्तार अंसारी इसमें पहले नंबर पर हैं। इनके साथ ही वाराणसी के बृजेश सिंह, अतीक अहमद समेत 33 अपराधियों के नाम हैं। इनमें हिट लिस्ट में उमेश राय, त्रिभुवन सिंह, खान मुबारक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सोहराब के नाम हैं। डीजीपी ने जल्द ही इनका कच्चा चिठ्ठा तलाशने की प्रक्रिया पर पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए हैं।