Varanasi News: लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
आग से लखनऊ में 15 विद्यार्थियों की मौत के बाद मंगलवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के अफसर जागे और नियम-मानक दरकिनार करने वाले आठ कोचिंग इंस्टीट्यूट सील कर दिए। कोचिंग इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी बेसमेंट में मिली है। भूतल पर कक्षाएं चलती पाई गईं। बिना नक्शा पास कराए ही कोचिंग संचालन का मामला सामने आया।
विज्ञापन
2 of 6
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के मुताबिक वीडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को शहरभर में छापे मारे हैं। जोन वन शिवपुर, सिकरौल में छापे से पता चला कि कोचिंग सेंटर बिना मानचित्र स्वीकृति कराए संचालित किया जा रहा है इसलिए परिसर को सील कर दिया गया। जोन दो सारनाथ में दो कोचिंग संस्थाओं को सील किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों से हटवाए गए लकड़ी के बेंट
- फोटो : अमर उजाला
इसमें पहड़िया में एक भवन के तीसरे तल पर 1000 वर्ग मीटर में संचालित कोचिंग का नाम भी शामिल है। पंचक्रोशी मार्ग नई बस्ती में 400 वर्ग मीटर में कोचिंग चल रही थी। इस भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं पाया गया। बिना स्वीकृति के बेसमेंट में लाइब्रेरी और भूतल पर कोचिंग का संचालन मिला है।
4 of 6
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
वीडीए सचिव की अगुवाई में हुई जांच
वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जोन तीन चंद्रिका नगर सिगरा में अनियमित तरीके से कोचिंग इंस्टीट्यूट का संचालन पाया गया। वीडीए सचिव वेद प्रकाश मिश्रा की अगुवाई में भी जोन चार में व्यापक अभियान चलाया गया। यहां कोचिंग की दो शाखाएं सील की गईं।
विज्ञापन
5 of 6
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों और भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संस्थानों को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है।