फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: 10 साल में सबसे सर्द 2026 की पहली रात, तस्वीरों में देखें- कड़ाके की ठंड में ठिठुरे लोग

Fri, 02 Jan 2026 11:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
1 of 5
ठंड में रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह दिखे लोग - फोटो : महमूद खान
साल 2026 की शुरुआत सबसे सर्द रात से हुई। बीते 10 वर्षों में इतनी सर्द रात कभी नहीं रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप होने से थोड़ी राहत रही। इसका प्रभाव यह रहा कि लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले। साल के पहले दिन सड़कों पर रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 5
ठंड में स्टेशन पर ठंड के कपड़ों में लिपटे दिखे लोग - फोटो : महमूद खान
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 10 वर्षों में साल के पहले दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। आंकड़ों के अनुसार 10 वर्षों में साल के पहले दिन सबसे अधिक तापमान 1 जनवरी 2016 को 21 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके पहले साल 2021 में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ था। ऐसे ही न्यूनतम तापमान की बात करें तो इस साल की पहली रात को मौसम विभाग ने भी सबसे ठंडा माना। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके पहले साल 2020 में एक जनवरी की रात को न्यूनतम 8 डिग्री तापमान रहा।  
विज्ञापन

3 of 5
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
बीते दो दिन से दिन में धूप अच्छी हो रही है। बुधवार यानी 31 दिसंबर की रात कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन गलन अधिक रही। बुधवार का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी औसत से 1.2 डिग्री कम होकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और 8 बजे से ही धूप हुई। धूप ने ठंड से राहत पहुंचाई जिससे लोग साल के पहले दिन घरों से बाहर निकले और आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें; Varanasi: साल के पहले दिन स्टंट-स्पीड से टूटीं युवाओं की हड्डियां, 22 घंटे में 150 लोग हुए भर्ती; कई गंभीर
 

4 of 5
ठंड में स्टेशन पर ठंड के कपड़ों में लिपटे दिखे लोग - फोटो : महमूद खान

अगले एक सप्ताह तक गलन बरकरार रहेगी। दिन में हल्की धूप होगी। कोहरा भी खूब होगा। पछुवा हवाएं चलने के भी आसार हैं। -अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक, लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड में स्टेशन पर ठंड के कपड़ों में लिपटे दिखे लोग - फोटो : महमूद खान
बीते 10 वर्षों के 1 जनवरी के अधिकतम-न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
वर्ष अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान
1 जनवरी 2026 19.3  7.4
1 जनवरी 2025 12 9
1 जनवरी 2024 15 8
1 जनवरी 2023 14 13
1 जनवरी 2022 17 10
1 जनवरी 2021 20 10
1 जनवरी 2020 17 8
1 जनवरी 2019 19 9
1 जनवरी 2018 13 10
1 जनवरी 2017 16 12
1 जनवरी 2016 21 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें