फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी प्लेन से होगा वाराणसी से इलाहाबाद का सफर, जानिए इसकी विशेषताएं

Wed, 13 Dec 2017 05:14 PM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
1 of 6
sea plane - फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सी प्लेन से सफर किया। इसके बाद से सी प्लेन पर चर्चा शुरू हो गई। कई विपक्षी  नेताओं ने पीएम पर वार किया मगर केंद्रीय सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम के इस सफर को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने जल्द ही दिल्ली से आगरा और इलाहाबाद से वाराणसी के बीच सी प्लेन सेवा शुरू करने की बात कही। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 6
sea plane - फोटो : twitter
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस यात्रा को परिवहन क्षेत्र के लिए भविष्य में संभावनाओं से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज सी-प्लेन में यात्रा की, ये अपने आप में ऐतिहासिक है। ये परिवहन क्षेत्र में नई क्रांति लाएगा, क्योंकि इसमें भरपूर संभावना है। परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी ने 2015 में सी-प्‍लेन की घोषणा की थी जो दो साल बाद हकीकत में बदली है।
विज्ञापन

3 of 6
sea plane - फोटो : ANI

उन्होंने दोहराया कि सरकार की योजना है कि सी प्लेन हर शहर, हर गांव में पहुंचे। इसीलिए सरकार सी प्लेन की उड़ान के लिए नियमों को तीन माह के अंदर पूरा करने पर विचार कर रही है।  भारत में कम से कम 100 सी-प्लेन से सेवा शुरू करने की योजना है। इसमें आगरा से दिल्ली और वाराणसी से इलाहाबाद मार्ग भी प्रस्तावित है। 

4 of 6
sea plane - फोटो : twitter
सी प्लेन की विशेषताएं
सी प्लेन प्लेन जमीन-पानी दोनों से उड़ान भर सकता है और लैंड कराया जा सकता है। यह प्लेन महज 300 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है। ये एंफीबियस कैटेगरी का प्लेन है। स्पाइसजेट देश में एंफीबियन विमानों को उड़ाएगी जापान की सेटॉची होल्डिंग्स से होगा कोडियेक क्वेस्ट विमानों का सौदा। 
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी सी प्लेन से सफर करेंगे
आपको यह भी बता दें कि फिलहाल देश में सी प्लेन के लिए कोई नियम नहीं हैं। भारत में प्राइवेट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट जल्द ही DGCA से सी प्लेन उड़ाने के लिए मंज़ूरी लेगी। ऐसा माना जा रहा है कि मंजूरी के बाद एक साल के अंदर देश में सी प्लेन सेवा शुरू करने का इरादा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने जापानी कंपनी से मेक इन इंडिया के तहत सी प्लेन बनाने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें