फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहीं ये महिलाएं, इनके लिए खास है आज का दिन  

Mon, 17 Sep 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मनाने आज शाम को बनारस आ रहे हैं। काशी की जनता पीएम का जन्मदिन मनाने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ बनारस की इन महिलाओं को मोदी के आने का बेसब्री से इंतजार है। इन सबके लिए आज का दिन खास है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से डीरेका आएंगे। डीरेका हेलीपैड पर उतरते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत रंग-बिरंगे गुब्बारे और जन्मदिन की बधाइयों के साथ करेंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुएं करेंगी स्वागत - फोटो : amar ujala
इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया। वह नमस्कार कर पीएम का अभिवादन करेंगी। इसके लिए रविवार को दिनभर हेलीपैड पर रिहर्सल हुई। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
स्वागत के लिए पहली पंक्ति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुलाबी साड़ी पहने हाथों में गुब्बारे लिए नजर आएंगी। दूसरी पंक्ति में सहायिका जन्मदिन पर बधाई संदेश लिखी तख्तियां लेकर खड़ी रहेंगी। उनके पीछे दो लाइन में आशा-बहुएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन करेंगी। इसमें 111 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, 80 आशा-बहुएं मौजूद रहेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
डीरेका खेल मैदान के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटाआउट लगाए गए हैं। वहीं विकासखंड काशी विद्यापीठ स्कूल के 65 बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डीरेका गेस्ट हाउस में मिलेंगे। परिचय एवं संवाद कार्यकम के तहत पीएम बच्चों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें