Varanasi News: वाराणसी में सवा घंटे की बारिश से शहर के 29 इलाके में जलभराव हुआ। इस दौरान इंलिशिया लाइन के पास दुकानों में भी पानी भर गया। सीवर चैंबर खोलकर दुकानदार पानी निकालने में जुटे रहे।
वाराणसी में बृहस्पतिवार को हुई सवा घंटे की बारिश में शहर के 29 इलाके जलमग्न हो गए। बारिश थमने के बाद भी घंटों तक सड़कों पर पानी भरा रहा। इंग्लिशिया लाइन के पास कुछ दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इसे निकालने के लिए दुकानदार सीवर चैंबर का ढक्कन हटाकर पानी की निकासी में जुटे रहे। दोपहर तीन बजे से 4:30 तक की डेढ़ घंटे की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
2 of 5
वाराणसी में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, अंधरापुल, गोदौलिया, गिरजाघर, दशाश्वमेध, लक्सा, गुरुबाग, सोनिया, सिगरा, गोदौलिया, मंडुवाडीह, सुंदरपुर, लंका, सामनेघाट, रामनगर आदि क्षेत्रों में बारिश बंद होने के एक घंटे बाद भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
वाराणसी में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
नालों और नालियों में कूड़ा फंसने के कारण कई इलाके जलमग्न रहे। कंदवा गेट से भिखारीपुर आने-जाने वाले मार्ग पर बारिश के बाद स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई। बच्चों को जलभराव के बीच से होकर घर जाना पड़ा। सोनिया कूड़ाघर के पास भी काफी देर तक पानी भरा रहा। माधोपुर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
4 of 5
वाराणसी में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शहर की गलियों, अंडरपास और कॉलोनियों की सड़कों पर भी पानी भरा रहा। रिहायशी इलाकों में जलभराव से हर साल की तरह इस बार भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्रेनेज सिस्टम के रखरखाव में कमी के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। मंडुवाडीह से चांदपुर जाने वाले मार्ग पर भी कई स्थानों पर पानी भरा रहा।
शहर के सभी मगीपिट दुरुस्त कराए जा रहे हैं। मानसून को देखते हुए निगम जलनिकासी व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने में जुटा है। इसमें शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर