फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: अतिक्रमण पर छह-छह माह की होगी जेल, दर्ज होगा गैंगस्टर का केस; सड़क पर उतरे सीपी; दी चेतावनी

Thu, 26 Jun 2025 04:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले में अलग- अलग इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर के साथ ही अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर बाहर रखे सामान को जब्त करते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी। 
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : पुलिस
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आसपास समेत गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों पर अब गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा। छह-छह माह की जेल भी हो सकती है। 

गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र का निरीक्षण किया। डीसीपी काशी को निर्देशित किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतें। पुलिस की चेतावनी के बाद भी यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें। छह-छह माह के लिए जेल भेजने की भी कार्रवाई करें। तस्वीरों में देखें- शहर के अलग- अलग इलाकों में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : पुलिस
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि काशी विश्वनाथ क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। मंदिर के आसपास कहीं भी अतिक्रमण करते कोई दुकानदार दिखेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंसर से जूझ रहे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, डॉक्टर ने दे दिया था जवाब
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : पुलिस
कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

4 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : पुलिस
क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हर 100 मीटर पर एक सिपाही और 500 मीटर की जिम्मेदारी एसआई को दी गई है। जिन दुकानदारों को अतिक्रमण करते पकड़ा जा रहा है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : पुलिस
दो दिनों में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के कार्य में लापरवाही मिलने पर उन पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल - फोटो : पुलिस
गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग समेत दशाश्वमेध सर्किल में पिछले दो दिनों में अतिक्रमण पर 100 से अधिक एफआईआर हो चुके हैं। चौक, दशाश्वमेध थाना क्षेत्रो में अतिक्रमण रोकने के लिए हर 100 मीटर पर एक सिपाही और हर 500 मीटर पर एक एएसआई को तैनात किया गया है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आसपास फूल माला, पूजा सामग्री, कपड़े, फास्ट फूड समेत अन्य अस्थाई दुकानें लगती हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।

सावन माह को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मातहतों के संग काशी विश्वनाथ धाम के आसपास और गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर उतर गए। पैदल ही अधिकारियों संग सुरक्षा और कानून व्यवस्था को परखा। 

कुछ जगहों पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बीच अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होगी। गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें