फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हत्याकांड: किसी तांत्रिक के चक्कर में नहीं था राजेंद्र, खुद था ज्योतिषी; केस में आया कुंडली का चक्कर

Thu, 07 Nov 2024 01:52 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी

सार

जो लोग राजेंद्र की बात मानते थे, उनके नाम के सामने राजेंद्र एक्सेप्टेड लिखता था। जो लोग बात नहीं मानते थे, उनके नाम के सामने डिक्लाइन लिखता था। 
 
विज्ञापन
1 of 8
राजेंद्र और उसका पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भदैनी निवासी पांच लोगों की हत्या के बाद यह बात सामने आई कि परिवार का मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़ा था। मगर, पुलिस ने बुधवार को राजेंद्र का घर खंगाला तो 20 से ज्यादा रजिस्टर मिले। इससे पता चला कि राजेंद्र ज्योतिषी था। उसने 200 से ज्यादा लोगों की कुंडली भी बनाई थी।
विज्ञापन

2 of 8
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर रामपुर गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की हत्या की गई थी। ठीक इसी तरह भदैनी स्थित उसके मकान में उसकी पत्नी नीतू, बेटे नमनेंद्र व सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मार कर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुधवार को राजेंद्र का घर खंगाला तो वाराणसी, पीलीभीत और बिहार के बेगूसराय सहित अन्य स्थानों के लोगों का विवरण मिला, जिनकी कुंडली बनाई गई थी। राजेंद्र सभी के संपर्क में रहता था। जो लोग उसकी बात मानते थे, उनके नाम के सामने राजेंद्र एक्सेप्टेड लिखता था। जो लोग बात नहीं मानते थे, उनके नाम के सामने डिक्लाइन लिखता था। 

4 of 8
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रजिस्टर में राजेंद्र ने कुंडली बनवाने वालों का समय और काल चक्र दर्ज किया था। कई लोगों के नाम के सामने यह भी लिखा था कि आपकी कुंडली राजा की है। कुछ लोगों के दूसरे विवाह से संबंधित कुंडली भी राजेंद्र के कमरे से मिली है।
विज्ञापन

5 of 8
इसी जगह मिले शव - फोटो : अमर उजाला
वारदात की पूरी कहानी
वाराणसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। भदैनी इलाके में एक बहुमंजिला मकान के अलग-अलग तल से मंगलवार को एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी का शव मिला। सभी की कनपटी और सीने में गोली मारी गई है। घटनास्थल से लगभग 14 किलोमीटर दूर मीरापुर रामपुर स्थित निर्माणाधीन मकान में महिला के पति का अर्धनग्न शव बेड पर मिला है। उसे भी गोली मारी गई थी। जब तक उसका शव नहीं मिला था तब तक उसे ही कातिल समझा जा रहा था। पहले चार लोगों की हत्या के बाद पति के फरार होने और उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। उसका भी शव मिलने के बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया। 
विज्ञापन

6 of 8
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बदमाश ठान के आए थे कि पूरे परिवार का सफाया करके जाएंगे
मां और उसके तीन बच्चों को मारी गई एक से ज्यादा गोली वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश यह ठान कर आए थे कि पूरे परिवार का सफाया करके ही जाना है, इसलिए नीतू और उनके तीन बच्चों के सिर पर एक से ज्यादा गोली मारी गई थी। राजेंद्र की दाईं कनपटी और सीने पर गोली मारी गई थी। सुबेंद्र के सिर पर बैट से भी वार किए जाने की बात सामने आई। हालांकि किसे कितनी गोली कहां मारी गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

7 of 8
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हत्या, दो शादी और एक महिला से करीबी को ध्यान में रख जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र पर उसके पिता व एक चौकीदार के साथ ही छोटे भाई व छोटे भाई की पत्नी की हत्या का आरोप था। ये घटनाएं वर्ष 1997 की हैं। इसी आरोप में राजेंद्र जेल भी गया था। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है। इन्हीं सभी बिंदुओं को वारदात की वजह मान कर सीसी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

8 of 8
राजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
हर माह 10 लाख से ज्यादा की आमदनी
बाबा और पिता के बूते ही राजेंद्र का भदैनी में आलीशान मकान और जमीन है। शिवाला में उसकी जमीन पर ही देसी शराब का ठेका है। किरायेदार भी रहते हैं। मीरापुर रामपुर गांव में वह मकान बनवा रहा था। इसके अलावा छित्तूपुर सहित कुछ जगहों जमीन खरीदी थी। राजेंद्र के करीबियों ने बताया कि भदैनी व शिवाला के किरायेदारों और शराब ठेका संचालक से प्रति माह राजेंद्र को 10 लाख रुपये से ज्यादा किराया मिलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें