वाराणसी में बुधवार को देवर ने अस्पताल में चिकित्सक भाभी की पारिवारिक विवाद में सिर पर हथौड़ा से वारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद देवर खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को वारदात के बारे में बताया। जानकारी होते ही डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर, एसीपी नीतीश प्रताप सिंह चेतगंज और सिगरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में स्थित संतरघुवर नगर कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। महिला चिकित्सक की हत्या में इस्तेमाल हथौड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें घटना कैद हुई है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि वारदात में नौकर रौशन चौधरी भी शामिल है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।