दो- तीन दिन के बढ़ाव के बाद अब काशी में गंगा घटाव शुरू हो गया। जलस्तर 69.10 मीटर तक पहुंच गया तो वहीं 12 घंटे स्थिर रहने के बाद सहायक नदियों का जलस्तर भी कम हो गया। गंगा में उफान के बाद पलट प्रवाह से वरुणा में उफान की हालत हो गई है। ऐसे में जो घर वरुणा की तलहटी के करीब हैं वहां के लोगों की जिंदगी बेपटरी हो गई है। कई घरों में घुटने भर से ऊपर पानी भरने से रहना तो दूभर हुआ ही है साथ ही पलायन के भी हालात बन रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन
2 of 7
varuna
- फोटो : amar ujala
वरुणा नदी के किनारे बसे नक्खी घाट शैलपुत्री मंदिर वाले क्षेत्र के करीब दर्जनभर मुहल्लों में बाढ़ का पानी अब भी लगा हुआ है। मिल्लत नगर, अंसार नगर, मीरा घाट, बगवा नाला, सिधवा घाट, ऊंतवा घाट, हिदायत नगर और दिनदयालपुर में लोगों के घरों के अंदर बाढ़ का पानी भर चुका है। उधर, शैलपुत्री इलाके में भी वरुणा नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
3 of 7
ganga
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की शाम छह बजे तक गंगा का पानी 68.92 मीटर पर पहुंच गया है। घटने की गति तीन सेमी प्रति घंटा हो गई है। हालांकि पानी के कम होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। जिन बस्तियों में पानी घुस गया था वहां अब दुर्गंध और गंदगी का अंबार है। गंगा का पानी कम होने से दशाश्वमेध घाट की जहां सीढ़ियां डूब गई थीं वह अब दिखने लगी हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी लोगों को बाढ़ की चिंता सता रही है।
4 of 7
varuna
- फोटो : amar ujala
डूब क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि कभी भी पानी बढ़ सकता है। इसलिए हम लोग सजग हैं। वहीं अस्सी नाले से पानी घुसने की वजह से आंशिक साकेत नगर, रोहित नगर, घोसियारी टोला दुमरावबाग कालोनी तक पानी पहुंचने की स्थिति में पहुंच गया था।
विज्ञापन
5 of 7
varuna
- फोटो : amar ujala
वरुणा के तटीय निचले इलाकों में पानी भरने से रास्तों से आवागमन बाधित हो गया है। जो लाेग फंस गए हैं वह किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं या बाजार से घरेलू जरूरतों का सामान लाने के लिए पानी से होकर गुजर रहे हैं। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी दुश्वारी बढ़ गई है। अब वह या तो स्कूल नहीं जा रहे हैं या अभिभावक उनको पानी में घुसकर स्कूल पहुंचा रहे हैं। हालांकि स्वयं सेवी संगठनों की सक्रियता होने की वजह से दैनिक जरूरतों की सामग्री अब लोगों तक पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
6 of 7
varuna
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों भी वरुणा में उफान से सारनाथ क्षेत्र में कई घरों में जलभराव की शिकायतें आईं थीं मगर इस घटना काे जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इसे वरुणा के तलहटी इलाके में मानवीय दखल माना था। इसके लिए जिलाधिकारी ने भी जांच की बात कही थी। वैसे भी वरुणा के तटीय इलाकों में बसावट पर गौर करें तो कई नए बन रहे मकान भी वरुणा की जद में हैं अौर इसके प्रवाह की राह में बाधा भी बन रहे हैं। लिहाजा अब घरों में पानी घुसने से कई परिवार पलायन कर चुके हैं या तो वह पलायन की तैयारी कर रहे हैं।