फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे के बाद फेसबुक ने यूजर्स से पूछे ये सवाल

Fri, 18 May 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी फ्लाईओवर हादसा सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में है। ट्विटर पर यह हादसा ट्रेंड में रहा तो फेसबुक और वाट्सऐप पर फोटो और वीडियो वायरल होने लगा। फेसबुक अपने ताजा टूल क्राइसिस रिस्पांस पर  एक्टिव  हुआ यूजर्स से हादसे से संबंधित सवाल पूछा। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक ने क्राइसिस रिस्पांस के तहत अपने यूजर्स से पूछा कि कैंट स्टेशन के समीप हुए हादसे में क्या आप सुरक्षित हैं। फेसबुक यूजर्स ने हां और ना में जवाब देकर अपने परिजनों और करीबियों के साथ कुशलक्षेम की जानकारी साझा की।

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर क्राइसिस रिस्पांस के तहत प्रभावित लोगों की मदद करने और मदद मांगने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया था। यूजर्स ने खुद को सुरक्षित बताते हुए हादसे से संबंधित कई वीडियो और फोटो भी फेसबुक पर पोस्ट किया। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर बुधवार को भी फोटो और वीडियो शेयर कर लोग एक-दूसरे को हादसे की भयावहता और राहत-बचाव कार्य की जानकारी देते रहे। इसके साथ ही वाराणसी हादसा ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से हादसे के दोषी सेतु निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ वर्षों तक जांच नहीं बल्कि तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें