पहले घटाव और फिर स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार की देर शाम से एक फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई। जलस्तर बढ़ने के कारण वरुणा नदी में पलटप्रवाह से निचले इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा के सभी घाट डूब चुके हैं और नौका संचालन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है।